Big Breaking: महाकुंभ के जिस मेला क्षेत्र में लगी भीषण आग, वहां एक घंटे के अंदर पहुंचे CM योगी

Big Breaking: महाकुंभ के जिस मेला क्षेत्र में लगी भीषण आग, वहां एक घंटे के अंदर पहुंचे CM योगी

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Fire At MahaKumbh Mela 2025: UP CM Yogi Adityanath arrives incident spot
Fire At MahaKumbh Mela 2025: UP CM Yogi Adityanath arrives incident spot | Image: Republic

महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार की शाम भीषण आग लग गई। आग सेक्‍टर 19 में लगी और देखते-देखते लगभग 25 टेंट इसकी जद में आ गए। हर तरफ अफरा तफरी मच गई।  घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। वहीं सीएम योगी भी फौरन  हादसे वाली जगह पहुंच गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पीएम मोदी ने योगी आदित्यनाथ को फोन किया और पूरी जानकारी ली।

सीएम योगी ने ना सिर्फ महाकुंभ क्षेत्र में आग लगने की घटना का संज्ञान लिया, बल्कि मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का जायजा भी लिया। महाकुंभ क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। वहीं, प्रयागराज पुलिस की तरफ से जारी बयान में किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने को कहा गया है। मेला क्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि आग में किसी के झुलसने की कोई खबर नहीं है। आग सबसे पहले गीता प्रेस के टेंट में लगी, जिसके बाद उसके आसपास के 10 टेंट उसकी जद में आ गए। उन्होंने बताया कि किसी अखाड़े के टेंट में आग नहीं लगी है।

एक बाद एक 19 सिलेंडर फटे

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इस हादसे में 19 में सिलेंडर फटे। इसके बाद एहतियातन केंद्रीय अस्पताल महाकुंभ में 10 चिकित्सकों को इमरजेंसी में बुलाया गया। एसआरएन अस्पताल को भी अलर्ट मोड पर किया गया है। मुख्यमंत्री योगी ने आग लगने की घटना का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

महाकुंभ में लगी भीषण आग में अभी 25 से ज्यादा टेंट जलने की बात कही जा रही है। आग मुख्य रोड पर लोहे के ब्रिज के पास लगी है। हवा की गति सामान्य से तीन गुना तेज होने के चलते अन्य टेंट भी आग की चपेट में आ सकते थे। दमकल की एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां आग बुझाने में लगी रहीं। वहीं जिस जगह आग लगी है उसके पास रेलवे पुल होने से ट्रेनों का संचालन भी रोक दिया गया है।

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड