अपडेटेड 8 May 2025 at 17:45 IST
राफेल का खिलौना दिखाने वाले कांग्रेस नेता अजय राय की मुश्किल बढ़ी, वाराणसी में FIR दर्ज
हिंदू संगठन की तरफ से कांग्रेस नेता अजय राय के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने अजय राय के खिलाफ दर्ज की है।
- भारत
- 3 min read

Ajay Rai FIR: भारत और पाकिस्तान के बीच जब स्थितियां काफी नाजुक हैं, उस बीच कांग्रेस के नेता अजय राय मजाक उड़ाते हुए भारत के राफेल फाइटर जेट का खिलौना लेकर आए थे। अब इस मामले में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वाराणसी में अजय राय के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है।
एक हिंदू संगठन की तरफ से कांग्रेस नेता अजय राय के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने अजय राय के खिलाफ धारा 107(1) और 353(2) के तहत सार्वजनिक शांति भंग करने, गलत सूचना फैलाने और भड़काऊ टिप्पणी करने का मामला दर्ज किया है। चेतगंज एसीपी गौरव कुमार का कहना है, 'कल चेतगंज थाने में एक शिकायत मिली थी जिसमें हमारी सेना के लड़ाकू विमान राफेल का मजाक उड़ाने, उस पर नींबू मिर्ची टांगने और उसे खिलौने की तरह पेश करने आदि के आरोप लगाए गए। शिकायत के आधार पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।'
अजय राय का पूरा मामला क्या है?
22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई। इस हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश रहा और पाकिस्तान से बदलने की मांग जोर पकड़ रही है। इसी बीच 4 मई को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के लीडर अजय राय ने भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट का मजाक बनाते हुए राफेल का खिलौना दिखाया था।
उन्होंने कथित तौर पर कहा था- 'जब सरकार ने राफेल खरीदा तो रक्षा मंत्री ने उसमें नींबू और मिर्च बांध दी। क्या राफेल सिर्फ नींबू और मिर्च से सजने के लिए यहां आया है?' उन्होंने कहा, 'राफेल से नींबू कब हटाया जाएगा और ये अपना वास्तविक कर्तव्य कब निभाएगा? जनता जानना चाहती है। पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए शुभम का परिवार भी जवाब चाहता है। सरकार न्याय दिलाने के लिए इसे कब तैनात करेगी?' सरकार की आलोचना करते हुए राय ने कहा कि देश के शहीद पूछ रहे हैं कि क्या राफेल जेट आतंकवादियों को कड़ी प्रतिक्रिया देने के लिए खरीदे गए थे या सिर्फ दिखावे के लिए।
Advertisement
विवाद उस समय और बढ़ गया, जब पाकिस्तान के न्यूज चैनलों पर अजय राय छाने लगे। अजय राय के राफेल वाले खिलौने को लेकर पाकिस्तानी मीडिया ने खूब चर्चा की थी। उसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस नेता की हरकत की निंदा की। बीजेपी ने कहा कि अजय राय ने राफेल को खिलौना बताकर भारतीय सशस्त्र बलों का अपमान किया है। इसी मामले में फिलहाल अजय राय पर FIR दर्ज की गई है।
Advertisement
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 8 May 2025 at 17:43 IST