BREAKING: UP में बड़ा हादसा, कासगंज-एटा मार्ग पर अनियंत्रित बस पलटी; 25 से ज्यादा लोग घायल, 5 की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के कासगंज-एटा मार्ग से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यूपी के कासगंज से एटा की ओर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 5 की हालत गंभीर हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

उत्तर प्रदेश के कासगंज-एटा मार्ग से एक बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यूपी के कासगंज से एटा की ओर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस गंभीर हादसे में बस चालक और परिचालक सहित 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, इस हादसे में पांच गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद कासगंज-एटा मार्ग पर अफर-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। मौके पर बचाव दल पहुंचा।

5 लोग गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश के कासगंज-एटा मार्ग हुए सड़क हादसे में 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, इस भयानक सड़क हादसे में करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया और घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

बचाव कार्य में जुटा प्रशासन

एटा–कासगंज रोड पर सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर बचाव टीम पहुंच गई। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से पास में स्थित मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हालांकि, इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है।

हादसे के कारणों की जांच जारी

खबर लिखें जाने तक बस पलटने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बस पलटने का कारण तेज रफ्तार हो सकता है। 

Advertisement

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड