अपडेटेड 20 July 2024 at 12:12 IST
UP में CM योगी बनाएंगे रिकॉर्ड, शुरू किया एक दिन में 36.50 करोड़ पौधारोपण का महाअभियान
UP News: CM योगी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 5 जून को एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया था। ये आह्वान हर भारतवासी के लिए एक मंत्र बनना चाहिए।
- भारत
- 2 min read

Ek Ped Maa Ke naam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'एक पेड़ मां के नाम' पहल पर उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पौधारोपण का महाअभियान शुरू किया है। इस महाअभियान के तहत पूरे प्रदेश में महज एक दिन में 36.50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यही नहीं, मुख्यमंत्री ने 10 किसानों को भी सम्मानित किया, जिन्होंने कार्बन डाइऑक्साइड अभियान छेड़ा और वन क्षेत्र विकसित किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देशवासियों से एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया था। दुनिया में ग्लोबल वार्मिंग एक नया संकट बनता जा रहा है और इसको नियंत्रित करने की जिम्मेदारी भी मनुष्य की ही होनी चाहिए। इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी का ये आह्वान हर भारतवासी के लिए एक मंत्र बनना चाहिए और इस अभिलाषा से हमने प्रदेश में इस पवित्र अभियान को अपने हाथों में लिया है।
'खुशखबरी मिलेगी की UP ने टारगेट पूरा कर लिया है'
उन्होंने कहा कि अभी तक 12 करोड़ पौधा लग चुके हैं। पेड़ को लगाना भी है, पेड़ को बचाना भी है और पर्यावरण को संरक्षित भी करना है। सीएम योगी ने कहा कि पिछले 7 साल में 168 करोड़ पेड़ लगाने का काम पूरा किया है। लगभग 80 फीसदी पेड़ अभी भी जीवित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर प्रकार के पौधे लगाए जा रहे हैं। तरह-तरह की वाटिका भी लगाई जा रही हैं। शाम होते-होते आपको खुशखबरी मिलेगी कि जो उत्तर प्रदेश ने जो टारगेट सेट किया था, उससे आगे निकल गया।
ग्लोबल वार्मिंग को लेकर बोले CM योगी
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी विभाग कृषि विभाग के साथ मिलकर वृक्षारोपण परियोजना में मिलकर काम करेंगे। पेड़ लगाओ-पर्यावरण बचाओ, पेड़ बचेगा तो ग्लोबल वार्मिंग की विभीषिका से हम बच पाएंगे। एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण महाअभियान को हम सब मिलकर के आगे बढ़ाएंगे। सीएम ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण जुलाई के पहले हफ्ते और अक्टूबर में बाढ़ का संकट झेलना पड़ा है।
Advertisement
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 20 July 2024 at 12:12 IST