बिल्डिंग से पुतले को 3 बार फेंका...चौथी मंजिल से कैसे गिरा शिवा शर्मा? श्रद्धा दुबे के फ्लैट पर पुलिस ने किया घटना का रीक्रिएशन; खुलेगा मौत का राज

लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने जांच का दायरा तेज कर दिया है। पुलिस ने शुक्रवार को घटना स्थल पर सीन रिक्रिएशन किया। फॉरेंसिक टीम ने करीब एक घंटे तक पूरे घटनाक्रम को दोहराया, जिसमें वारदात से जुड़े हर एक तकनीकी पहलू की जांच की गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dummy dropped recreate scene Shiva Sharma murder case at Shraddha dubey's flat, probes accident and suicide angles
बिल्डिंग से पुतले को 3 बार फेंका...चौथी मंजिल से कैसे गिरा शिवा शर्मा? श्रद्धा दुबे के फ्लैट पर पुलिस ने किया घटना का रीक्रिएशन; खुलेगा मौत का राज | Image: X

लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने जांच का दायरा तेज कर दिया है। पुलिस ने शुक्रवार को घटना स्थल पर सीन रिक्रिएशन किया। फॉरेंसिक टीम ने करीब एक घंटे तक पूरे घटनाक्रम को दोहराया, जिसमें वारदात से जुड़े हर एक तकनीकी पहलू की जांच की गई। डीसीपी सेंट्रल अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मामले से जुड़े पुख्ता और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए यह कवायद की गई है, जिससे जांच को सही दिशा देने में मदद मिलेगी। इस दौरान फॉरेंसिक टीम अपने साथ एक विशेष डमी भी लेकर आई थी।

हत्याकांड के मुख्य विवेचक, दो सह विवेचक, फॉरेंसिक की टीम और डॉक्टर्स इस क्राईम सीन रिक्रिएशन में शामिल रहे। फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर हत्या, आत्महत्या या हादसे से मौत की थ्योरी पर मुहर लगेगी। श्रद्धा दुबे के अपार्टमेंट के फ्लैट, बालकनी के एरिया का भी रीक्रिएशन किया गया। शिवा शर्मा के फ्लैट से गिरने का एंगल जानने के लिए पुतला बनाकर तीन अलग-अलग तरीकों से नीचे गिराया गया। पुलिस अब फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। माना जा रहा है कि रिपोर्ट से उनकी मौत की गुत्थी सुलझाने में मदद मिल सकती है। वहीं श्रद्धा दुबे की न्यायिक हिरासत 26 नवंबर तक बढ़ा दी गई है।

श्रद्धा के फ्लैट और बालकनी में कराया गया क्राइम सीन रीक्रिएशन

हजरतगंज इलाके में स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट में कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। इसी सिलसिले में पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्राइम सीन रीक्रिएशन कराया। यह प्रक्रिया श्रद्धा दुबे के फ्लैट और उसकी बालकनी में पूरी की गई। दरअसल, पुलिस यह समझना चाहती है कि शिवा शर्मा 9 अक्टूबर को अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से किस तरह नीचे गिरा था। इसके लिए एक पुतला तैयार कराया गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पुतले को तीन अलग-अलग परिस्थितियों में नीचे गिराकर घटना के समय की संभावित स्थिति को समझने की कोशिश की।

Advertisement

3 आरोपी जेल में बंद, हत्या का मुकदमा दर्ज

इस मामले में शिवा शर्मा की लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल तीनों लखनऊ जेल में बंद हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के साथ मामले से जुड़े दूसरे साक्ष्य भी जुटा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। क्राइम सीन रीक्रिएशन को इस मामले की जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

Advertisement

चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी शिवा की मौत

शिवा शर्मा की मौत का मामला 9 अक्टूबर को सामने आया था। उस दिन हजरतगंज के बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर अलीगंज निवासी कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। घटना के बाद शुरुआत से ही उसकी मौत को लेकर सवाल उठने लगे थे। 10 अक्टूबर को शिवा की मां रंजना शर्मा की शिकायत पर हजरतगंज थाने में मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे, ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश, आदिल और अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई। शिकायत में हत्या समेत गंभीर आरोप लगाए गए थे।

इसे भी पढ़ें- दुश्‍मनी में बदली दोस्‍ती, कत्ल और बदले की आग... बीच सड़क दौड़ा-दौड़ा कर हिस्‍ट्रीशीटर विजय बाजिया का मर्डर; खूंखार 7007 गैंग का कनेक्शन
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड