नोएडा सेक्टर-78 में 33 हजार वोल्ट की लाइन पर चढ़ा नशे में धुत शराबी, सोशल मीडिया पर VIDEO Viral

नोएडा सेक्टर-78 में 76 मेट्रो स्टेशन के पास एक व्यक्ति ने शराब के नशे में चूर होकर 33,000 वोल्ट की हाई-टेंशन लाइन पर चढ़कर हड़कंप मचा दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

नोएडा सेक्टर-78 में 76 मेट्रो स्टेशन के पास एक व्यक्ति ने शराब के नशे में चूर होकर 33,000 वोल्ट की हाई-टेंशन लाइन पर चढ़कर हड़कंप मचा दिया है। घटना रविवार शाम की है जब सेक्टर-78 के निवासियों ने एक व्यक्ति को 33,000 वोल्ट की बिजली लाइन के खंभे पर चढ़ते देखा। 

बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति अत्यधिक नशे की हालत में था और इस खतरनाक कदम के चलते उसकी जान पर बन आई है। लोगों ने बताया कि वो नियंत्रण खो चुका था। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है और व्यक्ति की जान को बड़ा खतरा है। पुलिस फिलहाल मौके पर मौजदू हैं।

महोबा जिले का रहने वाला है व्यक्ति

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद अधिकारी उसे खंभे से नीचे उतरने के लिए राज़ी कर सके। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति की पहचान 40 साल के भगवान दास के तौर पर हुई है। वह टाइल्स पत्थर लगाने का काम करता है और महोबा जिले का रहने वाला है।

दो घंटे की मशक्कत के बाद खंभे से उतरा 

SP ने बताया कि भगवान दास नामक व्यक्ति बिजली के खंभे पर चढ़ गया। वह सेक्टर-76 की झुग्गियों में रहता है। उन्होंने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद वह खंभे से नीचे उतरा। प्रवक्ता ने बताया कि खंभे से नीचे उतारने के बाद व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना के चलते काफी देर तक यातायात बाधित रहा। 

Advertisement

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब वह बिजली के खम्भे पर चढ़ा तो बिजली की लाइन कटवा दी गई। उन्होंने बताया कि ऐसा लग रहा है कि वह मानसिक रूप से परेशान है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है कि व्यक्ति ने ऐसा कदम क्यों उठाया क्या वो नशे में था या मानसिक रूप से परेशान था। इस तरह की खबरों से हमें पता चलता है कि मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। क्योंकि कई बार इंसान तनाम मैं आकर कुछ गंभीर कदम उठा लेते हैं। 

यह भी पढ़ें: 'सैफई में नाच-गाना फिजूलखर्ची...?', महाकुंभ पर सपा के ऐतराज से संत नाराज

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड