Dev Deepavali: काशी में भव्य देव दीपावली, 25 लाख दीयों से जगमगाए घाट; क्रूज पर सवार होकर CM योगी ने उठाया लुत्फ

काशी में देव दीपावली के अवसर पर सीएम योगी ने क्रूज पर बैठकर लेजर शो का आनंद लिया। 84 घाटों पर 25 लाख दीये जलाए गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dev Deepawali
काशी में देव दीपावली- 25 लाख दीये जगमगाए | Image: @uptourismgov

Varanasi Dev Deepawali: कार्तिक पूर्णिमा के खास दिन काशी में देव दीपावली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमो घाट पर पहला दीप जलाया, इसके बाद 84 घाटों पर 25 लाख दीये जलाए गए। जिसमें से 15 लाख दीयों का इंतजाम पर्यटन विभाग ने किया और बाकी 10 लाख दियों का इंतजाम समितियों और काशीवासियों ने किया था।
देव दीपावली का महत्व

देव दीपावली का महत्व त्रिपुरासुर के संहार से जुड़ा है। तब शिव को त्रिपुरारी नाम मिलते ही देवता धरती पर उतर आए थे। इस अवसर पर काशी ही नहीं, इस बार प्रयागराज और मथुरा में भी देव दीपावली मनाई गई है।

लेजर शो और आतिशबाजी

देव दीपावली के अवसर पर लेजर शो और आतिशबाजी का आयोजन किया गया है। सीएम योगी ने क्रूज पर बैठकर इस पूरे आयोजन का आनंद लिया। इस दौरान एक बच्ची गंगा में गिर गई, जिसे NDRF के जवानों ने तुरंत बाहर निकाल लिया। 

काशी में NDRF की कुल 9 टीमें सभी संवेदनशील घाटों पर लगी रही। राजघाट, दशाश्वमेध घाट, सिंधिया घाट, राजेन्द्र प्रसाद घाट, केदार घाट, अस्सी घाट, नमो घाट, गाय घाट, दरभंगा घाट, रविदास घाट औप समीपवर्ती समेत बाकी घाटों पर मॉडर्न जीवन रक्षक उपकरणों के साथ तैनात थे। मॉडर्न वॉटर एम्बुलेंस को भी गंगा नदी में तैनात किया गया। 

Advertisement

विदेशी पर्यटक भी पहुंचे

देव दीपावली देखने के लिए 40 से ज्यादा देशों के लोग वाराणसी पहुंचे हैं। जयपुर और कोलकाता के 70 श्रद्धालु एक जैसी ड्रेस पहनकर पहुंचे। जिससे काशी के घाटों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

काशी में देव दीपावली का आयोजन एक भव्य और आकर्षक तरीके से किया गया है। सीएम योगी की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया है। देव दीपावली के इस अवसर पर काशी के घाटों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने लेजर शो और आतिशबाजी का आनंद लिया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: महिला टीम के साथ PM मोदी की मुलाकात के वक्त कैसा था माहौल?

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड