अपडेटेड 7 March 2026 at 13:54 IST

उड़ान भरते ही हेलीकॉप्टर में भरा धुआं और फिर... बाल-बाल बचे यूपी के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य, लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

UP News: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ से कौशांबी जा रहे थे। जैसे ही हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी, कुछ मिनटों बाद हेलीकॉप्टर में धुआं भरने लगा और फिर डिस्प्ले अचानक बंद हो गई, जिससे वहां हड़कंप मच गया।

Follow : Google News Icon  
Keshav Prasad Maurya
केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग | Image: X- @kpmaurya1

Keshav Prasad Maurya news: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही है। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। दरअसल, लखनऊ एयरपोर्ट पर उनके हेलीकॉप्टर की पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी के चलते विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

केबिन में अचानक भरने लगा धुआं 

जानकारी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी जा रहे थे। वह लखनऊ के ला मार्ट्स  (La Marts) मैदान से कौशांबी के लिए रवाना हुए थे। जैसे ही उनके हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी, कुछ ही मिनटों बाद केबिन में अचानक धुआं भरने लगा और फिर डिस्प्ले अचानक बंद हो गई। इससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

पायलट ने फौरन सतर्कता दिखाते हुए लखनऊ एटीसी से संपर्क किया और विमान को लखनऊ एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया। इसके बाद एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। गनीमत की बात ये है कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और उसमें सवार सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

घटना को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यालय से एक बयान भी सामने आया है। इसमें बताया गया कि उनके हेलीकॉप्टर ने लखनऊ के ला मार्ट ग्राउंड से कौशांबी के लिए उड़ान भरी थी। उसकी टेक्निकल खराबी की वजह से लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हेलीकॉप्टर में अचानक धुआं भर गया इसलिए इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

Advertisement

जांच में जुटी टीम

इस घटना की सूचना मिलने एयरपोर्ट पर प्रशासन और सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल तकनीकी टीम जांच में जुट गई है। इस बात की जांच कर रही है कि आखिर हेलीकॉप्टर के उड़ते भरते ही इसमें धुआं क्यों भरा और खराबी की वजह क्या थी? फिलहाल केशव प्रसाद मौर्य के सही सलाम होने की खबर से प्रशासन ने राहत की सांस ली।

बता दें कि मौर्य दो दिवसीय दौरे के लिए कौशांबी जा रहे थे। वह सयारा के बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान में सरस महोत्सव का उद्घाटन करने वाले थे। महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण आजीविका और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर बोले अखिलेश यादव- हम सब मिलकर उन्हें प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे, अब वो…

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 7 March 2026 at 13:32 IST