BREAKING: योगी के नए मंत्रियों का बंटा विभाग,राजभर को मिला अल्पसंख्यक कल्याण तो दारा सिंह को कारागार

यूपी में हाल ही में किए गए कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। ओम प्रकाश राजभर को पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मिला है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
UP Cabinet Expansion
योगी के नए मंत्रियों का बंटा विभाग | Image: ANI

Yogi Cabinet : उत्तर प्रदेश में कैबिनेट विस्तार के बाद प्रदेश की योगी सरकार ने नव नियुक्त मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण और मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग मिला है

पहली बार मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने वाले सुनील शर्मा को योगी सरकार में सूचना प्रौद्योगिकी व इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग सौंपा गया है। धर्मवीर प्रजापति से कारागार विभाग वापस लेकर उन्हें नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड मंत्री बनाया गया है। मंत्री दारा सिंह चौहान को कारागार विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

  • ओम प्रकाश राजभर- पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग मिला है
  • दारा सिंह चौहान- कारागार विभाग 
  • सुनील शर्मा- आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग
  • अनिल कुमार- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
  • धर्मवीर प्रजापति- नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड

लोकसभा चुनाव से पहले मजबूत पकड़ बनाने की पहल

यूपी में कैबिनेट विस्तार के माध्यम से बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों और अलग-अलग जातियों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाने की पहल की है। हाल तक विपक्षी दलों के समूह INDI गठबंधन का हिस्सा रहे जयंत चौधरी में NDA में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा योगी के नेतृत्व की पहली सरकार में वन मंत्री रहे दारा सिंह चौहान ने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले मंत्री पद और बीजेपी से इस्तीफा देकर सपा का दामन थाम लिया और 2022 में वह मऊ जिले की घोसी से विधानसभा सदस्य चुने गये। बाद में वह सपा और विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देकर बीजेपी में लौट आये।

ये भी पढ़ें: Congress Second List: छिंदवाड़ा से कमलनाथ के बेटे नकुल को टिकट, गहलोत के बेटे यहां से बने उम्मीदवार 

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड