UP: छेड़ोगे तो योगी छोड़ेंगे नहीं! देवरिया में बेटियों से छेड़खानी करने वाले मनचलों का हाफ एनकाउंटर

यूपी के देवरिया जिले में स्‍कूल से घर लौट रही दो छात्राओं से सरेआम छेड़खानी करने वाले दो मनचले रविवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
deoria school girls sexually harassing 2 molesters nabbed after encounter
UP: छेड़ोगे तो योगी छोड़ेंगे नहीं! | Image: PTI

UP News: यूपी के देवरिया जिले में स्‍कूल से घर लौट रही दो छात्राओं से सरेआम छेड़खानी करने वाले दो मनचले रविवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उन्‍हें गिरफ्तार कर अस्‍पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों की पहचान धीरज पटेल और रितिक यादव के रूप में हुई है।

इसी मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस के अनुसार, छेड़खानी के दोनों आरोपी धीरज पटेल पुत्र राधाकृष्ण और रितिक यादव पुत्र दीनानाथ निवासी बैकुंठपुर बंजरिया टोला, देवरिया बाइक से तरकुलवा क्षेत्र के सिरसिया गोठा की ओर जा रहे थे। रात करीब 11.30 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। धीरज के बाएं और रितिक के दाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों के पास दो तमंचे बरामद किए हैं। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। दोनों की स्थिति खतरे के बाहर बताई जा रही है।

सरेआम छेड़खानी का वीडियो हुआ था वायरल

बीते शुक्रवार को देवरियां तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो छात्राओं के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया था। छात्राएं पास के ही स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्राएं हैं। शुक्रवार की सुबह वह स्कूल में परीक्षा देने के लिए साइकिल से गई थीं।

Advertisement

परीक्षा देने के बाद दोनों छात्राएं अपने घर लौट रहीं थी। इस दौरान रास्ते में एक बाइक पर सवार चार युवकों ने दोनों छात्राओं को रास्ते में ही घेर लिया। छात्राओं के साथ वे छेड़खानी करने लगे। छात्राएं किसी प्रकार छात्राओं के चंगुल से छूटकर भागीं। छात्राओं ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की। आरोपियों की धर-पकड़ के लिए अभियान शुरू किया गया। आरोपियों की सूचना के आधार पर रविवार रात एक्शन हुआ।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- नवरात्रि में 48 घंटे अखंड पूजा, प्रकट नहीं हुई मां काली तो कैंची से खुद का गला काट चढ़ा दी बलि

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड