JP Greens Society: आवारा कुत्तों के हमले में दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर घायल, गुस्से में लाल हुआ बेटा, सोशल मीडिया पर यूपी सरकार से मांगी मदद

JP Greens Society: ग्रेटर नोएडा की जेपी ग्रीन्स सोसायटी में आवारा कुत्तों के हमले में दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर घायल हो गई हैं। उनके बेटे ने एक्स हैंडल के जरिए सरकार से मदद मांगी।

Follow : Google News Icon  
Stray Dog Attack in JP Greens
Stray Dog Attack in JP Greens | Image: JP Greens, AI

JP Greens Society: ग्रेटर नोएडा की जेपी ग्रीन्स सोसायटी में आवारा कुत्तों के आतंक का एक और डरावना मामला सामने आया है। एक एक्स यूजर ने बताया कि कैसे उनकी मां सोसायटी में आवारा कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गईं। 

वरुण शर्मा नाम के इस एक्स यूजर ने ट्वीट कर लिखा कि उनकी मां दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर हैं जिनके पास 40 साल का टीचिंग एक्सपीरियंस है। उन्होंने बताया कि कैसे सोसायटी में आवारा कुत्ते उनके पीछे भागने लगे जिस चक्कर में वो घायल हो गईं और उनकी पीठ में चोट आई है।

जेपी ग्रीन्स सोसायटी में आवारा कुत्तों का हमला

वरुण ने अगले ट्वीट में लिखा कि यह घटना जन सुरक्षा सुनिश्चित करने में प्रशासन की विफलता को लेकर चिंता पैदा करती है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा आवारा कुत्तों को शेल्टर में शिफ्ट करने का निर्देश देने के बावजूद, ग्रेटर नोएडा कार्यालय द्वारा जमीनी स्तर पर इनका कार्यान्वयन नहीं हो रहा है।

उन्होंने अपनी नाराजगी जताते हुए लिखा कि सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही से पहले ही, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों को केवल निर्धारित चारागाहों पर ही भोजन कराने का निर्देश दिया था। हालांकि, आवारा कुत्तों को खाना खिलाने वाले लोग बार-बार इन निर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं।

Advertisement

एक्स यूजर ने ये भी बताया कि कैसे जो लोग अपनी सेफ्टी के चलते आपत्ति जताते हैं, उन्हें भी कथित तौर पर धमकियों और उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। वरुण ने नोएडा पुलिस कमिश्वर, DCP सेंट्रल नोएडा और SHO कोतवाली बीटा-2 ग्रेटर नोएडा कमिश्नरेट को टैग करते हुए लिखा कि कैसे इन लोगों को जानकारी होने के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया।

सीएम योगी से गुहार

वरुण शर्मा ने अपने अगले ट्वीट में सीएम योगी आदित्यनाथ और यूपी सरकार के मुख्य सचिव को टैग करते हुए लिखा कि सार्वजनिक सुरक्षा (खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों) की सुरक्षा चुनिंदा एक्टिविज्म की आड़ में खतरे में नहीं डाली जा सकती। अधिकारियों को तुरंत मौजूदा अदालती निर्देशों को लागू करना चाहिए और इससे पहले कि कोई और गंभीर ट्रैजेडी हो, जवाबदेही तय करनी चाहिए।

Advertisement

उनके पोस्ट को अब सोशल मीडिया पर लोगों का खूब सपोर्ट मिल रहा है। एक यूजर ने वरुण से इस घटना का वीडियो शेयर करने के लिए कहा ताकि उस कुत्ते की पहचान करके उसे सुरक्षित शेल्टर ले जाया सके। वहीं, बहुत से लोगों ने वरुण से उनकी मां का हालचाल पूछा और उन्हें संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने की सलाह दी है।

ये भी पढे़ंः मोदी-जयशंकर से हुई बातचीत के बाद ईरान विदेश मंत्री का बड़ा बयान, होर्मुज से सभी जहाजों को गुजरने देने के लिए तैयार 

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड