अपडेटेड 13 February 2026 at 11:46 IST

'दामाद के साथ रहने का फैसला गलत, अब अपने तरीके से जीऊंगी...', अलीगढ़ वाली सास को फैसले पर हुआ पछतावा, जीजा के साथ भी हो चुकी है फरार

Saas-Damad Love Story: अलीगढ़ वाले सास-दामाद की लव स्टोरी में एक नया मोड़ आया है। अब दोनों को साथ रहने के फैसले पर पछतावा होने लगा है। सास ने तो अपने तरीके से जीने की गुहार तक लगा दी है।

Follow : Google News Icon  
Aligarh Saas-Damad News
Aligarh Saas-Damad News | Image: X

Saas-Damad Love Story: बेटी के होने वाले पति के साथ अफेयर, साथ रहने की जिद और अब फैसले पर पछतावा... अलीगढ़ वाले सास-दामाद की लव स्टोरी अब पेचीदा होती जा रही है। सास सपना देवी को दामाद के साथ रहने के फैसले पर पछतावा हो रहा है। उसने कहा है कि वो अपने तरीके से जीना चाहती है।

जी हां, 10 महीने पहले अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार होकर सुर्खियों में सपना देवी बीते दिन थाने पहुंची। यहां उसने राहुल पर उसे बंधकर बनाकर पीटने और उत्पीड़न करने का संगीन आरोप लगाया। इतना ही नहीं, उसने अब आगे की जिंदगी अकेले बिताने की गुहार लगाई और कहा कि उसे अपने किए का पछतावा है।

सास ने लगाया बंधक बनाकर पीटने का आरोप

सास सपना देवी ने थाने में दी तहरीर में कहा कि पहले राहुल ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसे अपने साथ रखा और सारे कैश और जेवरात खर्च कर दिए। सपना देवी ने आरोप लगाया कि राहुल उसका मानसिक उत्पीड़न करने और बंधक बनाकर पीटने लगा। उसने यह भी कहा कि उसे अपने बच्चों को छोड़कर जाने का अफसोस है। अब सपना देवी अकेले रहकर मेहनत मजदूरी करके अपना गुजारा करना चाहती है।

सास संग रहने की जिद बड़ी भूल- दामाद

उधर, राहुल ने थाने पहुंचकर सास के जीजा संग फरार होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसे भी अब अपनी भूल का एहसास होने लगा है। उसका कहना है कि सास से प्यार करके उसने अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती की है।

Advertisement

सास पर जीजा संग फरार होने के आरोप

राहुल ने आरोप लगाया कि 9 महीने में ही सास जीजा के प्यार में पड़ गई। दोनों की चोरी-छिपे बातें होने लगी। इसके बाद वो उसके साथ रफूचक्कर हो गई। इससे अच्छा तो उसकी बेटी से ही ब्याह कर लेता, कम से कम सुखी रह पाता। उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। इन आरोपों पर सपना देवी ने कहा कि वो किसी के साथ नहीं भागी है। उस पर लगाए सभी आरोप झूठे हैं।   

Uploaded image

चर्चा में कब और कैसे आए सास-दामाद?

सास और दामाद की लव स्टोरी पिछले साल उस वक्त चर्चा में आई थी, जब बेटी के साथ सगाई कर चुके राहुल पर सास का दिल आ गया। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से दिनभर बातें करने लगे। यही नहीं, दोनों अक्सर छिप-छिपकर मिला भी करते थे। घरवालों की नाक के नीचे दोनों की लव स्टोरी चलती रही और किसी को कानों-कान भनक तक नहीं लगी। उनका प्यार इस लेवल पर पहुंच गया कि शादी से महज 12 दिन पहले दोनों फरार हो गए। सास और दामाद घर से नकदी और जेवरात लेकर रफूचक्कर हुए। अब एक बार फिर राहुल ने सपना देवी पर कुछ ऐसा ही आरोप लगाया है, जिसमें प्रेमी दामाद की बजाय अब जीजा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: अलीगढ़ वाली सास का नया कांड, पहले दामाद संग प्‍यार में हुई फरार तो अब जीजा को दे दिया दिल, कैश-गोल्‍ड लेकर फिर हुई रफूचक्कर
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 13 February 2026 at 11:41 IST