जितना बड़ा अपराधी, उतना बड़ा समाजवादी... अतीक, मुख्तार और फूलन देवी का नाम लेकर बृजलाल ने साधा सपा पर निशाना, डकैत ददुआ का कनेक्शन भी बताया

बृजलाल ने कहा, यूपी की जनता समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बारे में अच्‍छे से जानती है। अपराध की राजनीति समाजवादी पार्टी ने शुरू की। उन्‍होंने कहा कि जितना बड़ा अपराधी उतना ही बड़ा समाजवादी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
criminals like atiq ahmed mukhtar ansari rules up during samajwadi party regime ex dgp brijlal big reveal
जितना बड़ा अपराधी, उतना बड़ा समाजवादी... अतीक, मुख्तार और फूलन देवी का नाम लेकर बृजलाल ने साधा सपा पर निशाना, डकैत ददुआ का कनेक्शन भी बताया | Image: Republic

रिपब्लिक भारत के मेगा समिट 'मंथन 2026' का आयोजन आज यानी कि 19 जुलाई 2026 को हुआ। राजधानी दिल्ली स्थित द ललित होटल में ओयोजित इस महासम्‍मेलन में कई दिग्गज शामिल हुए। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी और BJP सांसद बृजलाल भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समावादी पार्टी के कार्यकाल में हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ने के पीछे की सच्चाई के बारे में खुलकर बात की। इसके अलावा उन्‍होंने सपा और अपराध के गंठजोड़ का भी खुलासा किया।

बृजलाल ने कहा, यूपी की जनता समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बारे में अच्‍छे से जानती है। अपराध की राजनीति समाजवादी पार्टी ने शुरू की। उन्‍होंने कहा कि जितना बड़ा अपराधी उतना ही बड़ा समाजवादी। बृजलाल ने सवाल उठाते हुए कहा कि अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, विजय मिश्रा और फूलन देवी को राजनीति में कौन लेकर आया। उन्‍होंने आगे कहा कि यूपी में जब चुनाव होता था तो बीहड़ के डकैतों का फरमान जारी होता था कि सिर्फ एक ही पार्टी को वोट देना है और वो है समाजवादी पार्टी। वो कहते थे कि अगर सपा को वोट नहीं दिया तो जान से मार देंगे।

इसके अलावा बृजलाल ने समावादी पार्टी के कार्यकाल में हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ने के पीछे की सच्चाई के बारे में खुलकर बात की। वही, उन्होंने इसके पीछे की पूरी सच्चाई बताई। पूर्व डीजीप और BJP सांसद ब्रजलाल से पूछा गया कि समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ी गई थी? तो उन्होंने इसके जवाब में कहा ' 29 अगस्त 2023 को मुलायम सिंह उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बने और उसी बीच रमजान का महीना था। अब जानते हैं उस जमाने में यूपी में रोजा और इफ्तार का दौर चलता था। उस समय सरकारी बंगलों पर हिन्दू त्योहार पर कुछ करना अपराध माना जाता था।'

'मंदिर के पास सड़क और चटाई बिछाकर नमाज पढ़ने का प्लान था'

Advertisement

आगे उन्होंने कहा ' मेरे एक सीनियर थे, उन्होंने मेरे से कहा कि हनुमानगढ़ी के सामने भव्य रोजा होगा और नमाज पढ़ा जाएगा। हनुमानगढ़ी के मुख्य महंत ज्ञानदास के घर में तय हुआ कि नमाज पढ़ी जाएगी और इफ्तार होगा। मंदिर के पास सड़क और चटाई बिछाकर नमाज पढ़ने का प्लान था। जब इसके बारे में बात हुई तो मैंने मना कर दिया। जैसे ही सीढ़ियों पर नमाज पढ़ने के लिए चटाई डाला गया, उसे हटा दिया गया।'

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर क्या बोलें?

Advertisement

राम मंदिर चढ़ावा चोरी जब पूर्व डीजीपी और BJP सांसद ब्रजलाल से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा 'मैं मानता हूं कुछ लोगों ने चोरी किया है, लेकिन याद रखिए एक-एक पैसा वसूल लिया जाएगा और ये चीज नहीं होने दी जाएगी। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार है।

इसे भी पढ़ें- समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ी गई थी? क्या है इसकी सच्चाई, पूर्व डीजीपी और BJP सांसद ब्रजलाल ने खुलकर बताई

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड