UP: 'आतंक का साथी, राहुल गांधी', अमेठी दौरे से पहले कांग्रेस सांसद के खिलाफ लगे पोस्टर; लिखा-INDI का हाथ, पाकिस्तान के साथ
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को अमेठी दौरे पर जाने वाले हैं। मगर उनके दौरे से पहले कुछ विवादित पोस्टर को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है।
- भारत
- 2 min read

उत्तर प्रदेश के अमेठी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे से पहले सियासत शुरू हो गया है। उनके आगमन से पहले पूरे शहर में विवादित पोस्टर लगाए गए हैं। यह पोस्टर किसने लगाई है इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। इन पोस्टरों में कांग्रेस नेता को 'आतंक का साथी' बताया गया है। साथ ही पोस्टर में INDI गठबंधन पर पाकिस्तान का साथ देने का भी आरोप लगाया है। अब इस पोस्टर को सियासी हलचल तेज हो गई है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को अमेठी दौरे पर जाने वाले हैं। मगर उनके दौरे से पहले कुछ विवादित पोस्टर को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। शहर के बस स्टेशन से लेकर बाईपास, एचएएल परिसर और अन्य प्रमुख स्थलों पर राहुल के खिलाफ कुछ अज्ञात लोगों द्वारा आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए हैं। इसके लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया है।
राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी में लगे पोस्टर
राहुल गांधी के अमेठी दौरे से पहले दिवारों पर जो पोस्टर लगाए गए हैं उनमें कांग्रेस नेता को 'आतंक का साथी' बताया गया है। एक पोस्टर पर लिखा है- 'आतंक का साथी, राहुल गांधी'। वहीं, दूसरे पोस्ट में INDI गठबंधन को निशाना बनाया गया है। कांग्रेस नेताओं पर आतंकवाद का समर्थन करने का आरोप लगाए गया है। पोस्टर पर लिखा है-INDI का हाथ, पाकिस्तान के साथ, आगे लिखा है-पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहन रखी है, उसके पास भी परमाणु भी है। इस पोस्टर में राहुल के साथ फारुख अबदुल्ला की फोटो भी लगाई गई है।
कांग्रेस के विवादित पोस्टर पर बवाल
इससे पहले पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए एक पोस्टर जारी किया था, इसे पोस्टर को लेकर जमकर विवाद हुआ था। सोशल मीडिया पर PM मोदी एक विवादित पोस्टर शेयर किया गया था, जिसमें सिर और हाथ-पैर गायब दिखाए गए हैं। कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा था, जिम्मेदारी के समय GAYAB। कांग्रेस के इस पोस्ट को लेकर उसकी वैश्विक मंच पर उसकी किरकिरी हो रही है। अब अमेठी में राहुल के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाए गए हैं।