अमेठी-रायबरेली की सारी सीटें लेकिन सैफई छोड़ी, कांग्रेस ने सपा को सौंपी 130 सीटों की लिस्ट... UP में सीट शेयरिंग पर बनेगी बात या फंसेगा पेंच?
यूपी चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर दिल्ली में बैठक हुई। सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक इस बैठक में कांग्रेस ने 130 सीटों की सूची सपा के नेताओं को सौंप दी है।
- भारत
- 1 min read

यूपी चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर दिल्ली में बैठक हुई। यह बैठक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी के घर हुई। सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक इस बैठक में कांग्रेस ने 130 सीटों की सूची सपा के नेताओं को सौंप दी है। पार्टी ने सैफई छोड़कर लगभग हर जिले में कम से कम एक सीट पर लड़ने की इच्छा जताई है। कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली की सारी सीटों पर दावा पेश किया है।
Advertisement
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी के घर हुई बैठक में पार्टी की तरफ से यूपी कांग्रेस चीफ आराधना मिश्रा, यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, सांसद इमरान मसूद और वीरेंद्र चौधरी शामिल हुए। समाजवादी पार्टी की तरफ से रामगोपाल यादव, श्यामलाल पाल, सांसद राजीव राय और इकरा हसन शामिल हुए। एसपी की तरफ से डेटा एक्सपर्ट भी मीटिंग में शामिल हुए।