उत्तर प्रदेश के विभाजन के मुद्दे पर गरमाई सियासत, अब ओपी राजभर के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता इमरान मसूद, कहा- इससे देश का विकास होगा

एक दिन पहले ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश को छोटे राज्यों में बांटने की बात कही थी। अब आज सोमवार को कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने राजभर का समर्थन करते हुए कहा भविष्य में राज्य को चार हिस्सों में बांटा जा सकता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
division of Uttar Pradesh Imran Masood SBSP chief Rajbhar
UP विभाजन! ओपी राजभर के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता इमरान मसूद | Image: X

सोमवार को कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने उत्तर प्रदेश को छोटे राज्यों में बांटने के विचार का समर्थन किया। दरअसल, उन्होंने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही, जिसमें राजभर ने कहा था कि भविष्य में राज्य को चार हिस्सों में बांटा जा सकता है। राजभर ने कहा था कि अगर यूपी चार हिस्से में विभाजित होता है, तो एक हिस्से का मुख्यमंत्री मैं अपने बेटे को बनाऊंगा।

अब मसूद ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के बंटवारे का समर्थन करेंगे। उन्होंने तर्क दिया कि राज्य का भौगोलिक आकार बहुत बड़ा है, जिससे प्रशासन और यात्रा करना मुश्किल हो जाता है। मसूद के इस बयान के बाद यूपी बंटवारे को लेकर एक बार फिर सियासी गर्माहट तेज हो गई है।

मैं उत्तर प्रदेश के बंटवारे का समर्थन करता हूं- इमरान मसूद

इमरान मसूद ने कहा "मैं उत्तर प्रदेश के बंटवारे का समर्थन करता हूं। अगर उत्तर प्रदेश को बांटा जाता है तो मुझे बहुत खुशी होगी क्योंकि यह एक बहुत बड़ा राज्य है और इससे देश को फायदा होगा। उत्तर प्रदेश इतना बड़ा राज्य है कि अगर आपको एक कोने से दूसरे कोने तक जाना हो, तो 24 घंटे से ज़्यादा का समय लगता है। दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो उत्तर प्रदेश से भी छोटे हैं।"

पश्चिम एक अलग राज्य बनना चाहिए-इमरान मसूद

Advertisement

मसूद ने आगे कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को न्याय पाने के लिए लगभग 800 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती है। उन्होंने कहा '"पश्चिम एक अलग राज्य बनना चाहिए, पूर्व एक अलग राज्य बनना चाहिए और बुंदेलखंड एक अलग राज्य बनना चाहिए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं।"

यूपी चार हिस्से में बांटा, तो बेटा CM बनेगा-ओम प्रकाश राजभर

एक दिन पहले ही राजभर ने बोला था कि आने वाले समय में सूबे का 4 हिस्सों में बंटवारा तय है। उन्होंने कहा '"राज्य का बंटवारा होना तय है। जब राज्य का बंटवारा होगा—जिसमें पूर्वांचल, मध्यांचल, बुंदेलखंड और हरित प्रदेश जैसे क्षेत्र शामिल होंगे। आगे उन्होंने दावा किया कि दिन पूर्वांचल को अलग राज्य बनाया जाएगा, उसका पहला मुख्यमंत्री राजभर का बेटा ही बनेगा।  

Advertisement

मायावती भी पहले कर चुकी हैं समर्थन

यूपी को चार हिस्सों में बांटने की बात ओम प्रकाश राजभर से पहली बार नहीं की है। इससे पहले 2011 में, मायावती के नेतृत्व वाली बीएसपी सरकार ने यूपी विधानसभा में राज्य को इन्हीं चार क्षेत्रों में बांटने का औपचारिक प्रस्ताव पारित किया था।

ये भी पढ़ें: 'बाबर के अनुयायियों को जवाब केवल बजरंगी के भक्त ही दे सकते हैं, राष्ट्र प्रथम...', मेरठ में CM योगी ने भरी हुंकार, सपा पर बोला हमला

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड