UP: 50 दर्शनार्थियों से भरी थी बस, तभी ट्रेलर ने किया ओवरटेक और फिर... भीषण सड़क हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत, कइयों की हालत गंभीर

UP के जौनपुर में ट्रेलर और यात्रियों से भरी बस की बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 jaunpur road accident
जौनपुर में सड़क हादसा | Image: Representational

उत्तर प्रदेश के जौनपुर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। ओवरटेक करने के चक्कर में यात्रियों से भरी एक बस और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल है। बस में करीब 50 तीर्थ यात्री सवार थे, जो अयोध्या से वाराणसी दर्शन के लिए जा रहे थे। घटना लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेलर और यात्रियों से भरी बस CG 07 CT 4681 के बीच टक्कर ओवरटेक करने की चक्कर में हुई। बस छत्तीसगढ़ से आ रही थी। करीब 50 तीर्थ यात्रियों अयोध्या से वाराणसी के लिए जा रहे थे। तभी BR 28 JD 1475 नंबर की एक टेलर ओवर टेक करने का प्रयास कर रही थी। ट्रेलर चालक द्वारा नियंत्रण खोने पर यह बस क साइड से आकर लड़ गई है। हादसे के बाद मौके पर हंगामा मच गया।

ओवरटेक के चक्कर में भीषण हादसा

घटना के बाद स्थानीय लोग घायलों की मदद के लिए तुरंत दौड़े, लेकिन चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। नौ अन्य घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, कई तीर्थ यात्रियों की हालात गंभीर बताई जा रही है। हादसा सोमवार को अहले सुबह करीब 3 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। हादसा लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सिहिपुर क्रासिंग के पास हुई। हादसा इतना भीषण था कि चीख  पुकार मच गई।  

राम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे यात्री

एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक की लापरवाही सामने आई है, लेकिन मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और ट्रेलर चालक से पूछताछ शुरू की। हादसे से हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात रुका, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। बस सवार सभी यात्री छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और अयोध्या राम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। 

Advertisement

यह भी पढ़ें; भारत का बड़ा फैसला, पाकिस्तान नहीं जाएगा सिख तीर्थयात्रियों का जत्था

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड