1300 CCTV, RAF-PAC और लोकल फोर्स से लेकर... CO अनुज चौधरी ने बताया संभल में ईद पर जमीन से आसमान तक से ऐसे होगी निगरानी

संभल में ईद-उल-फितर को लेकर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Security on Eid in Sambhal
संभल में ईद पर विशेष सुरक्षा | Image: PTI/ANI

राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में रविवार शाम को ईद-उल-फित्र का चांद आसमान में नजर आ गया। इसी के साथ रमजान का पवित्र महीना संपन्न हो गया और आज, सोमवार को देशभर में ईद मनाई जाएगी। ईद को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी अप्रीय घटना से निपटने के लिए मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनाती की गई है। वहीं, संभल में भी ईद-उल-फितर 2025 को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस बार यहां शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी CO अनुज चौधरी के कंधे पर है।


संभल में ईद-उल-फितर को लेकर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। कई  संवदेनशील इलाकों में सुरक्षा को लेकर चक्रव्यूह भी रचा गया है। रविवार को कई इलाकों में देर रात पुलिस ने फ्लैग मार्च भी निकाला। जिले को 6 जोन और 16 सेक्टरों में बांटा गया है।

संभल में ऐसी होगी ईद पर पहरेदारी

ईद-उल-फितर 2025 की तैयारियों पर CO अनुज चौधरी ने कहा, "ईद के लिए पर्याप्त फोर्स लगाया गया है। 1300 CCTV लगे हैं, ड्रोन से निगरानी हो रही है। फुट पेट्रोलिंग लगातार जारी है। RAF की 3 कंपनियां, PAC की 7 कंपनियां और लोकल फोर्स तैनात है। ईद को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सजग है। वहीं, प्रशासन की नजर जामा मस्जिद वाले इलाके पर विशेष रूप रहेगी।  ईद-उल-फितर की नमाज अदा करने के लिए लोग जामा मस्जिद में एकत्रित होगे।

जमीन से लेकर आसमान तक से सुरक्षा

वहीं, संभल ASP श्रीशचंद्र ने बताया कि ईद को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुरक्षा के मद्देनजर जिले को जोन और सेक्टरों में बांटा गया है, जिले को 6 जोन और 16 सेक्टरों में बांटा गया है। जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में कोई परेशानी न हो। पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात रहेगा। संवेदनशील शहर में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से विशेष निगरानी रखी जाएगी। 
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: दुनिया का एकलौता हिंदू राष्ट्र था नेपाल, तेजी से बढ़ी मुस्लिम आबादी

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड