UP: 'जो बोली से नहीं माना वो गोली से जरूर मान गया... पाकिस्थान की छाती पर दगने वाली मिसाइल हम लखनऊ में बनाते हैं', कुशीनगर में गरजे CM योगी
CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के कुशीनगर में ₹424 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान पिछली साकार पर उन्होंने जमकर हमला बोला।
- भारत
- 2 min read

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर के दौरे पर है। इस दौरे पर उन्होंने विकास, विरासत एवं जन कल्याण के संकल्प को नई गति देने के लिए जिले में ₹424+ करोड़ की 278 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किया।
कुशीनगर मे एक जनमसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने सूबे की पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने कहा पहले की सरकारों के समय उत्तर प्रदेश कट्टा-बम बनाने वालों की पहचान से जुड़ा था, जबकि आज वही उत्तर प्रदेश देश की सुरक्षा के लिए ब्रह्मोस मिसाइल बना रहा है। इस दौरान पाकिस्तान पर भी उन्होंने निशाना साधा।
जो बोली से नहीं माना है तो गोली...,CM योगी
कुशीनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा ' पिछली सरकारें क्या करती थी, पिछली सरकारें निर्दोष लोगों, व्यापारियों को लूटने के लिए कट्टा-बम बनाती थीं। बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाती थी, हमने इस शोहदों को ठीक किया है और जो बोली से नहीं माना है तो गोली से जरूर मान गया है।'
ब्रह्मोस मिसाइल देख पाकिस्तान …,CM योगी
आगे उन्होंने कहा 'देश की रक्षा के लिए आज प्रदेश ब्रह्मोस मिसाइल बनाता है और यही ब्रह्मोस मिसाइल जब भारत का बहादुर जवान दुश्मन की छाती पर दागता है, तो पाकिस्तान चिल्ला उठता है कि बचाओ-बचाओ।' आगे उन्होंने कहा 'हम राष्ट्रीय कर्तव्य की जिम्मेदारी निभाने के लिए राजनीति में हैं। यह सेवा का एक माध्यम है, क्योंकि हम सुरक्षा और शासन प्रदान करते हैं। मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम विकास में पीछे नहीं हैं।'
Advertisement
एन्सेफलाइटिस की तरफ यूपी से माफिया समाप्त-CM योगी
इस जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने आगे कहा 'यहां एन्सेफलाइटिस का उसी तरह अंत हो गया है जैसे यूपी में माफिया का। हमने मच्छरों के साथ-साथ माफिया का भी सफाया कर दिया। मच्छरों से बीमारियां फैलती थीं और माफिया से बेरोजगारी। हमने बीमारियों और माफिया दोनों की समस्या का समाधान कर दिया है।'
ये भी पढ़ें: IPL ट्रॉफी पर ऐसा क्या लिखा था? जिसे पढ़ते ही विराट कोहली को देख हंस पड़ीं अनुष्का शर्मा, PHOTOS