'आज जो लोग युवा-युवा करके चिल्ला रहे हैं, उनके एजेंडे में...', CM योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना, Gen Z को दिया ये बड़ा संदेश

सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय की सरकारों के एजेंडे में खेल नहीं था, युवा नहीं था। आज जो लोग युवा-युवा करके चिल्ला रहे हैं, उनके एजेंडे में युवा कभी नहीं था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi
सीएम योगी | Image: X

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखनाथ मंदिर में आयोजित पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बिना नाम लिए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि आज जो लोग 'युवा-युवा' कहकर शोर मचा रहे हैं, उनके एजेंडे में युवा कभी शामिल ही नहीं थे। विपक्ष केवल युवाओं का राजनीतिक दुरुपयोग करना चाहता है। उनके मुताबिक, जब ये लोग सत्ता में थे, तब इन्होंने युवाओं के हितों के लिए कोई काम नहीं किया, बल्कि सबकुछ माफिया के हवाले कर दिया था।

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि पुराने खिलाड़ियों, पहलवानों, उस्तादों और कोच ने अपने जीवन को तपाया और खपाया है। उनके समय में साधन और प्रोत्साहन नहीं थे। अगर उन्हें भी साधन और प्रोत्साहन मिलता तो वे भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर सकते थे।

विपक्ष पर CM योगी का निशाना

उन्होंने आगे पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय की सरकारों के एजेंडे में खेल नहीं था, युवा नहीं था। आज जो लोग युवा-युवा करके चिल्ला रहे हैं, उनके एजेंडे में युवा कभी नहीं था। ये केवल आपका दुरुपयोग करना चाहते हैं। इन्हें जब सत्ता में रहने का अवसर मिला था तब भी इन्होंने आपके हितों के लिए कुछ नहीं किया। तब सबकुछ माफिया की गिरफ्त में डाल दिया। माफियाओं के हवाले कर दिया।

युवा का सबसे बड़ा दुश्मन माफिया प्रवृत्ति- सीएम

मुख्यमंत्री कहते हैं कि युवा शक्ति का सबसे बड़ा दुश्मन है माफिया प्रवृत्ति। फिर चाहे शिक्षा माफिया, खेल माफिया, ड्रग माफिया या किसी भी फील्ड का माफिया क्यों न हो। अगर माफिया प्रवृति बढ़ेगी तो युवा शक्ति को सबसे ज्यादा क्षति पहुंचेगी। युवा शक्ति को इससे बचाना जरूरी है। एक सकारात्मक सोच के साथ खेल और खेल संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार द्वारा जो प्रयास प्रारंभ किए गए हैं उसे एक सार्थकता प्रदान की जाए। इस दौरान उन्होंने पहलवानों को बजरंग बली का उपासक बताया।

Advertisement

Gen Z को सीएम योगी का संदेश

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेन जी को बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशा माफिया युवा पीढ़ी को निगलकर भारत को खोखला बनाना चाहता है। हमें उसके खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए तैयार होना होगा। दूसरा नशा स्मार्ट फोन का है। आप जितना समय स्मार्ट फोन पर खर्च करते हैं, उसका 90 प्रतिशत फिजूल का है। 10 फीसदी भी आपके उपयोग के लिए नहीं है। आप अगर उसमें से 5-6 घंटे बचाकर, उसका सिर्फ 1 घंटा अपने शरीर को देंगे तो आप स्वस्थ हो जाएंगे। शरीर स्वस्थ होगा तो मस्तिष्क स्वस्थ होगा, मस्तिष्क स्वस्थ होगा तो भारत को सशक्त और समर्थ बनाने में आप अपना और बेहतरीन योगदान दे पाएंगे। आप मानसिक तनाव से बचे रहेंगे। किसी भी तरह की चुनौती से मुकाबला करने के लिए अपने आप को तैयार पाएंगे।

यह भी पढ़ें: बीजेपी की नई टीम में UP विधानसभा चुनाव की छाप, जानिए प्रदेश के किन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड