अपडेटेड 15 September 2025 at 13:01 IST

'पूरा प्रदेश आपके साथ है...', दिशा पाटनी के पिता से CM योगी ने की फोन पर बात, बोले- आपकी सुरक्षा में कोई कोताही नहीं होगी

दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी से सीएम योगी ने फोन पर बात की है और उन्होंने सुरक्षा मुहैया करने का भरोसा दिलाया है।

Follow : Google News Icon  
Disha Patani's house in Bareilly was fired at by 2 unknown men
दिशा पाटनी के घर पर दोबारा हमला | Image: Republic

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस में दर्ज FIR के अनुसार, इस हमले का निशाना दिशा पाटनी के पिता थे। एक्ट्रेस के घर एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। अब एक्ट्रेस के पिता से मुख्यमंत्री योगी ने बात कि है और सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया है।


दिशा पाटनी के पिता द्वारा दर्ज कराई गई FIR में कई बड़ खुलासे हुए है। FIR में बताया गया कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की साजिश रची थी। दो बार एक्ट्रेस घर पर हमले के बाद पुलिस भी चौकना हो गई है। इधर सीएम योगी ने भी जगदीश पाटनी से फोन पर बता कि और घटना की पूरी जानकारी ली। रिपब्लिक भारत के साथ बातचीत में दिशा के पिता ने बताया कि CM ने पूरी सुरक्षा देने का भरोसा दिलाया है।

जगदीश पाटनी ने की रिपब्लिक भारत से बात

दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी ने रिपब्लिक भारत को बताया कि कल रात मेरे पास मुख्यमंत्री योगी जी का फोन आया था। उन्होंने पूरी वारदात की जानकारी ली और मेरे परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। सीएम योगी ने विशेष रूप से कहा कि पूरा प्रदेश आपके साथ है। आपकी सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

FIR में हुआ चौकाने वाला खुलासा

जगदीश पाटनी ने FIR में बताया कि 12 सितंबर को उनका पालतू कुत्ता अचानक भौंकने लगा, जिससे उनकी नींद खुली। बालकनी में जाकर देखा तो दो बाइक सवार संदिग्ध दिखाई दिए। जब उन्होंने एक शूटर से उसका नाम पूछा, तो दूसरे ने कहा, "इसे मार दो।" इसके बाद बिना हेलमेट वाले शूटर ने पिस्तौल निकालकर उन पर गोली चला दी। हमलावरों ने कुल 8-10 राउंड फायरिंग की

Advertisement

दो दिनों के अंदर दो बार फायरिंग

गोलीबारी से घबराए दिशा के पिता ने फौरन खुद को बचाने की कोशिश की और बालकनी के एक पिलर के पीछे फर्श पर लेट गए। इस सूझबूझ से उनकी जान बच गई। दिशा के घर फायरिंग की घटना 2 दिनों में 2 बार हो गई, जिससे परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। पहली घटना 11 सितंबर की सुबह करीब 4:33 बजे और दूसरी घटना 12 सितंबर सुबह 3:30 बजे हुई।

अंजान नंबर से आया था फोन

पुलिस ने बताया कि शिकायत में इस बात का भी उल्लेख है कि 11 तारीख की सुबह 6:40 पर जगदीश पाटनी की पत्नी पदमा पाटनी के फोन पर एक अंजान नंबर से पार्सल के सम्बंध में फोन आया था, जो कि संदिग्ध लगा। चूंकि सुबह-सुबह किसी भी पार्सल या डिलीवरी का समय नहीं होता। इससे पहले भी कई अंजान चेहरों को दिशा पाटनी के घर के आसपास घूमते हुए देखा गया था। यानी दिशा पाटनी के पिता को कुछ हद तक पता चल गया था, कि कोई उनके घर की रेकी कर रहा था।

Advertisement

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने FIR के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। शुरुआती जांच में यह एक सुनियोजित हमले का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और शूटर्स की पहचान के लिए सुराग जुटा रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का भरोसा दिलाया है।

यह भी पढ़ें:  BMW हादसा: डिप्टी सेक्रेटरी के बेटे ने कहा- 'बच सकते थे मेरे पापा अगर..'

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 15 September 2025 at 13:01 IST