'जो लोग जय श्रीराम बोलने पर लाठी मारते थे, गोली चलाते थे, वे आज...', शामली में विपक्ष पर गरजे CM योगी, कहा-माफिया को जहन्नुम पहुंचा कर रहेंगे
विपक्ष पर बरसते हुए सीएम योगी ने कहा, ,"जो लोग आज आस्था की वकालत करते दिख रहे हैं, ये लोग 2017 के पहले जयश्रीराम बोलने पर लाठी मारते थे, गोली चलाते थे, कावंड़ यात्रा को प्रतिबंधित करते थे'।
- भारत
- 3 min read

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शामली में करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ सावन की महीने में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर लोगों से अपील करते हुए कहा है कि यही डबल इंजन की सरकार है जो आस्था का सम्मान कर रही है। हमारी सरकार कांवड़ियों की हर प्रकार का सहयोग करेंगी।
सीएम योगी ने शामली में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए 581 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। वहीं, अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी को लेकर आवाज उठाने वाली सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो आज आस्था की बात कर रहे हैं वो 2017 से पहले कहां थे।
सपा और कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी
विपक्ष पर बरसते हुए सीएम योगी ने कहा, ,"जो लोग आज आस्था की वकालत करते दिख रहे हैं, ये लोग 2017 के पहले जयश्रीराम बोलने पर लाठी मारते थे, गोली चलाते थे, कावंड़ यात्रा को प्रतिबंधित करते थे, कृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन को रोकते थे, रामनवमी की शोभायात्रा नहीं निकलने देते थे, धार्मिक स्थलों की संपत्ति पर कब्जा करते थे। वो सब आज सेवा में खड़े है। इनका आस्था कैसी है ये जनता भी जान गई है।"
कांवड़ यात्रा को लेकर क्या बोले सीएम योगी?
कांवड़ यात्रा को लेकर योगी आदित्यनाथ ने कहा, "जब कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने वाली है मैं सभी कांवड़ संघों से विनम्र अपील करूंगा। जीवन में धैर्य, अनुशासन हमारी सबसे बड़ी पूंजी होनी चाहिए, छोटी छोटी बातों को लेकर कहीं हुड़दंगी नहीं होनी चाहिए। अगर कहीं कोई हुड़दंगी, या अनुशासन हीनता होगी तो इस प्रकार के दृश्य को विरोधी नोट करके रखेंगे, और फिर कांवड़ यात्रा को पूर्व की भांति येन-केन-प्रकारेण अन्य जगहों से दबाव बनाने का प्रयास करेंगे। कांवड़ के लिए सरकार उनकी सुरक्षा, सुविधा और उनकी भक्ति को साकार करने के लिए हर प्रकार का सहयोग कर रही है। यही डबल इंजन की सरकार है जो आस्था का सम्मान कर रही है, पुष्प वर्षा करती है, लेकिन हम लोगों को मर्यादा को समझना होगा।"
Advertisement
माफिया को जहन्नुम या जेल पहुंचा के रहेंगे-सीएम योगी
सीएम योगी ने अपने भाषण में कहा- "जो मैंने संकल्प लिया था माफिया को जहन्नुम या जेल पहुंचा के रहेंगे, जब शामली-कैराना आता हूं तो लगता है मेरा संकल्प पूरा हुआ है। कैराना और कांधला का पलायन एक साजिश के तहत होता था। एक शरारत के तहत यहां की डेमोग्राफी को बदलने की साजिशें हो रही थीं, विकास कार्य ठप पड़ा हुआ था। जबकि वर्तमान सरकार आस्था का सम्मान करते हुए विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत को भी मजबूत कर रही है।