'आजादी का मतलब केवल राजनीतिक आजादी नहीं बल्कि अराजकता, पिछड़ेपन, गरीबी और अशिक्षा से मुक्ति है...', विधान भवन में झंडा फहराने के बाद बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन में झंडा फहराने के बाद अपना संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी का मतलब अराजकता, पिछड़े पन, गरीबी, अशिक्षा, असमानता से मुक्ति है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi
CM Yogi | Image: YT/Grab

CM Yogi: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रनायकों के बलिदान को याद किया।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पहली बार राष्ट्रगान के साथ-साथ राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' भी गाया गया। इसके बाद सीएम योगी ने कहा, 'आज ही के दिन 1947 में एक लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान के परिणाम स्वरूप स्वाधीनता प्राप्त हुई। स्वाधीनता का एहसास हर भारतवासी जिस उन्मुक्त वातावरण में कर रहा है ये बलिदान, त्याग, तपस्या का परिणाम है। देश के अलग-अलग क्षेत्रों में गुलामी के खिलाफ अलग-अलग समय में संघर्ष और आंदोलन हुए।'

सीएम योगी ने बताया आजादी का मतलब

उन्होंने आगे कहा, 'आजादी का मतलब केवल राजनीतिक आजादी नहीं है, आजादी का मतलब उस अराजकता, पिछड़े पन, गरीबी, अशिक्षा, असमानता से मुक्ति है जिसके कारण देश लगातार कमजोर होता गया। आज हम सब अपनी आजादी के 79 साल पूरे कर चुके हैं, 80वें स्वाधीनता दिवस के कार्यक्रम में हम सब जुड़े हैं। ये दिन हमें आजादी के लक्ष्यों की दिशा में किए जाने वाले प्रयासों में नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने के लिए भी प्रेरणा प्रदान कर रही है।'

देश को कमजोर करने वाली ताकतों से रहना होगा सतर्क- CM

वे कहते हैं कि पूरे देश में 25 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से निकाला गया है। शिक्षा का दायरा बढ़ा है और बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचना शुरू हो गया है। देश की चार प्रमुख जातियों में गरीब, युवा, महिला और अन्नदाता किसान शामिल हैं, जिन्हें केंद्र में रखकर योजनाएं बनाई गई हैं। 

Advertisement

सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देशवासियों से किए गए आह्वान का भी जिक्र किया। कहा कि अराजकता, असमानता, अशिक्षा पर विजय प्राप्त करनी है तो देश को कमजोर करने वाली ताकतों से सतर्क रहना होगा। पीएम ने कहा था कि देश में केवल चार जातियों (गरीब, युवा, महिला, किसान) को फोकस करते हुए कार्य करेंगे तो अच्छे परिणाम आएंगे। पिछले 12 वर्ष में इन्हीं चार तबकों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनीं। इस कार्ययोजना को धरातल पर उतारने के लिए सरकार की इच्छाशक्ति भी दिखाई दी, जिसका परिणाम रहा कि आमजन को शासन की योजना से जुड़ने में मदद मिली है। 

सरकारी योजनाओं का जिक्र कर क्या बोले?

उन्होंने कहा कि डायरेक्टर बेनिफिट स्कीम के माध्यम से शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ उपलब्ध कराने का कार्य हुआ। मिशन रोजगार से लेकर मॉडर्न टेक्नोलॉजी के अनुरूप युवा खुद को तैयार कर सकें, इसके लिए नए-नए प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराए गए, संस्थान बनाए गए। स्वास्थ्य की अच्छी सुविधा के लिए देश में मेडिकल कॉलेज, एम्स की नई श्रृंखला खड़ी हुई, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास हुआ। रेलवे की कनेक्टिविटी बढ़ी, मेट्रो व रैपिड रेल जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हुईं। अमृत भारत, वंदे भारत, नमो भारत जैसी आधुनिक विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त बेहतरीन पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास बढ़े। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: होती है-चलती है, हो जाएगा-देखा जाएगा...स्‍वतंत्रता दिवस पर लाल किले से ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी? जानिए संबोधन की बड़ी बातें

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड