'योगी की दादागिरी और धमकियों से नहीं चलेगा, एक मुसलमान रास्ते पर नमाज...', CM योगी के बयान पर AIMIM नेता वारिस पठान भड़के

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बकरीद के त्योहार से पहले राज्य में सड़कों पर नमाज पढ़ने के मामले को लेकर तीखा बयान दिया है, जिसके बाद अब AIMIM नेता वारिस पठान की तीखी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा 'दादागिरी और धमकियों से नहीं चलेगा।'

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
waris pathan reaction over cm yogi
एक मुसलमान रास्ते पर नमाज...', CM योगी के बयान पर AIMIM नेता वारिस पठान भड़के | Image: Social media

CM YOGI vs Waris Pathan: राजधानी लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बकरीद के त्योहार से पहले राज्य में सड़कों पर नमाज पढ़ने के मामले को लेकर तीखा बयान दिया है। सीएम ने कहा है कि ‘नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए। प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे।’

सीएम योगी के तीखे बयान के बाद अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता वारिस पठान की तीखी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने सीएम योगी पर पलटवार करते हुए कहा 'योगी की धांधली, दादागिरी और धमकियों से नहीं चलेगा।' वारिस पठान की प्रतिक्रिया के के बाद उत्तर प्रदेश में नमाज पढ़ने को लेकर राजनीति माहौल गर्म हो गई है।

AIMIM नेता वारिस पठान ने क्या कहा?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी पर AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा,'देश संविधान से चलेगा, कायदे कानून से चलेगा, लॉ ऑफ लैंड से चलेगा। योगी की धांधली, दादागिरी और धमकियों से नहीं चलेगा। वे फेल हो चुके हैं। संविधान की शपथ लेकर मुख्यमंत्री बने हैं और इस प्रकार की भाषा का प्रयोग करते हैं। क्या मुख्यमंत्री को इस प्रकार की भाषा का प्रयोग करना शोभा देता है क्या?'

आगे उन्होंने कहा 'चलिए क्या करेंगे आप, गोली मार देंगे, फंसी पर चढ़ा देंगे आप। एक तकलीफ की वजह से एक मुसलमान रास्ते पर 10 मिनट नमाज पढ़ लिया, जुम्मा के दिन, ईद के दिन, पहाड़ टूट पड़ता है, क्यों इनके पेटों में दर्द होता है? क्या हमारे हिन्दू भाई रास्ते पर पूजा नहीं करते? ट्रेन, एयरपोर्ट पर पूजा नहीं करते। हम तो कभी सवाल नहीं करते?'

Advertisement

वारिस पठान ने कांवड़ियों पर उठाया सवाल?

इस बीच वारिस पठान कांवड़ियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा 'कांवड़ जब यात्रा निकालते हैं, तो कितने दिनों तक रास्ता को बंद कर दिया जाता है। उन्होंने गाड़ियों, होटल को तोड़ा, तब तो कोई आपत्ति नहीं उठाई? उनके ऊपर तो फूल बरसाए जाते हैं। हम नहीं कहते कि तुम नहीं करो, तुम करो, लेकिन जब हमारी बात आ गई नमाज की, तो आप इस तरह की शब्दों का इस्तेमाल करेंगे कि ये कर डालेंगे, वो कर डालेंगे, आबादी कम करो। और मोदी जी कहा चले गए, जो बोलते थे कि सबका साथ, सबका विकास और उनके मुख्यमंत्री ऐसा बोल रहे हैं।

'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए'-CM योगी

गौरतलब है कि सीएम योगी ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें उन्होंने यह कहा कि 'जगह नहीं है तो, नमाज आप शिफ्ट में पढ़िए। प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे।' आगे उन्होंने कहा कि 'कुछ लोगों ने मुझसे पूछा, यह कैसे चलेगा, हमारी संख्या तो बहुत अधिक है?' हमने जवाब दिया कि इसे शिफ्ट में किया जा सकता है। अगर घर में जगह नहीं है, तो उसी के अनुसार संख्या को प्रबंधित करें। अनावश्यक भीड़ नहीं बढ़ानी चाहिए।'

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'तुम्हारे घर में रहने की जगह नहीं तो संख्या नियंत्रित कर लो, सड़क पर नमाज नहीं...', नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड