महाकुंभ में फिर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, पांचवें अमृत स्नान को लेकर CM योगी अलर्ट, अधिकारियों संग बैठक में दिए कई निर्देश

पांचवें अमृत स्नान की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए सीएम योगी ने अधिकारियों संग बैठक की जिसमें कई दिशा-निर्देश दिए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi
सीएम योगी ने अधिकारियों संग की बैठक | Image: ANI

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में इन दिनों एक बार फिर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। पांचवें अमृत स्नान के लिए देश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में हर दिन श्रद्धालुओं का प्रयागराज पहुंचने का सिलासिला जारी है। इस बीच लोगों की उमड़ी भीड़ को देखते हुए और पांचवें अमृत स्नान की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए सीएम योगी ने अधिकारियों संग बैठक की। इस बैठक में CM ने भीड़ और ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए अधिकारियों को कई निर्देश दिए।


महाकुंभ में 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा पर पांचवा अमृत स्नान होना है। पांचवें अमृत स्नान के लिए श्रद्धालुओं का प्रयागराज पहुंचने का सिलसिला जारी है। अगले अमृत स्नान की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सीएम योगी ने सोमवार देर रात तक वरिष्ठ अधिकारियों संग बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मेले क्षेत्र में उमड़ी भीड़ और ट्रैफिक को कंट्रोल कर के लिए भी अधिकारियों निर्देश दिए हैं।

CM ने अधिकारियों संग की बैठक

मुख्यमंत्री योगी ने बैठक में कहा कि हर दिशा से लोगों का प्रयागराज आने का सिलसिला जारी है। ऐसे में सड़कों पर लंबी ट्रैफिक जाम की स्थिति ना हो इसका ध्यान रखें। पिछले एक सप्ताह के दौरान प्रयागराज में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। सार्वजनिक परिवहन के साथ-साथ बड़ी संख्या में निजी वाहन  से भी लोग आ रहे हैं। ऐसे में ट्रैफिक को कंट्रोल करना बेहद जरूरी है।

त्रिवेणी संगम पर उमड़ी भीड़

त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाने के लिए महाकुंभ मेला क्षेत्र में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची है। पांचवें अमृत स्नान पर प्रयागराज में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में सीएम योगी ने अधिकारियों को एक अच्छी तरह से संरचित यातायात और भीड़ प्रबंधन योजना लागू करने के निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा कि बसंत पंचमी की तरह ही इस बार भी अच्छी व्यवस्था लागू करनी है। मेला परिसर में अनाधिकृत एक भी वाहन का प्रवेश नहीं होगा । एक-एक श्रद्धालु को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है।

Advertisement

CM योगी ने को लेकर दिए ये निर्देश

सीएम योगी अधिकारियों से कहा, प्रयागराज की सीमा पर बने पार्किंग स्थलों को प्रभावी रूप से संचालित करते रहें। 05 लाख से अधिक क्षमता की वाहन पार्किंग व्यवस्था है, इसका उपयोग करें। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का सहयोग करें, किंतु नियमविरुद्ध एक भी वाहन मेला परिक्षेत्र में प्रवेश न होने दें। आवश्यकतानुसार शटल बसों की उपयोग करें। इनकी संख्या बढ़ाई जाए। लोगों को पार्किंग व्यवस्था के अनुपालन के लिए प्रेरित करें। श्रद्धालुओं के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार होना चाहिये।

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: इन राशियों पर टूट सकता है दुखों का पहाड़! पढ़ें राशिफल

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड