'मोदी सरकार ने आतंकियों की हेकड़ी निकाल दी', मेरठ में गरजे CM योगी, कहा- तत्कालीन हुकूमत के रहनुमाओं के मन में...

सीएम योगी ने कहा कि तत्कालीन हुकूमत के रहनुमाओं के मन में न तो देश की रक्षा की चिंता थी और न ही सैनिकों के प्रति सम्मान का कोई भाव था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi
CM Yogi | Image: ANI

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (14 नवंबर) क्रांति धरा मेरठ में आयोजित 'पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह' में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश के नागरिक आज अपने घरों में इसलिए चैन की नींद सो पाते हैं क्योंकि हमारे जवान सीमा पर दिन-रात जागकर देश की रक्षा करते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर मोर्चे पर सबसे पहले हमारा सैनिक खड़ा मिलता है और एक सैनिक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, केवल उसकी वर्दी बदलती है, लेकिन राष्ट्रभक्ति का संकल्प हमेशा अडिग रहता है।

सीएम योगी ने पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी देश या समाज केवल एक सुरक्षित माहौल में ही अपनी गति को प्रगति में बदल सकता है। अगर सुरक्षा का वातावरण न हो, तो विकास की गति को दुर्गति में बदलते देर नहीं लगती। इस दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि तत्कालीन हुकूमत के रहनुमाओं के मन में न तो देश की रक्षा की चिंता थी और न ही सैनिकों के प्रति सम्मान का कोई भाव था।

मेरठ की पहचान माफिया राज के रूप में होती थी- CM

पुराने हालातों को याद करते हुए सीएम योगी ने पिछली सरकारों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब मेरठ की पहचान वाहन चोरी, अवैध कटान, अवैध कट्टा और माफिया राज के रूप में होने लगी थी। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक देश की रक्षा करने के साथ-साथ यहां के अन्नदाता किसान भी हैं, लेकिन पिछली सरकारों में गन्ना किसान अपने बकाया भुगतान के लिए दर-दर भटकते थे। जब किसान मिलों के बाहर अपना हक मांगते थे, तो तत्कालीन पुलिस उन पर लाठियां बरसाती थी।

वीर सैनिकों के साहस को कटघरे में खड़ा किया गया- सीएम

मुख्यमंत्री ने उस दौर की बदहाली का जिक्र करते हुए कहा कि तब चीनी मिलों पर ताले लगे रहते थे, खेतों में बिजली और नहरों में पानी नहीं होता था और खाद के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगती थीं। रात के समय खेतों से ट्यूबवेल और बिजली के तार चोरी हो जाते थे। किसान अपने ही खेत में जाने से डरता था। इसके साथ ही उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान देश की रक्षा के साथ होने वाले समझौतों और सैन्य अभियानों पर सवाल उठाकर वीर सैनिकों के पराक्रम और साहस को कटघरे में खड़ा करने के प्रयास की भी कड़ी आलोचना की।

Advertisement

मेरठ की घटना की भी याद दिलाई 

उन्होंने पिछली सरकार के कार्यकाल में सैनिकों के साथ हुई अप्रिय घटनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने 2015 की मेरठ की घटना याद दिलाई, जब एक लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर इंजीनियरिंग ब्रिगेड के 35 वर्षीय लांस नायक वेदमित्र चौधरी की हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा उन्होंने फरवरी 2014 में इटावा में एक सेवारत फौजी के परिवार के साथ हुई मारपीट की दुर्भाग्यपूर्ण घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय स्थानीय प्रशासन ने ठोस कार्रवाई करना तक उचित नहीं समझा था।

'PM के नेतृत्व में आतंकियों की हेकड़ी निकाल दी'

सीएम योगी ने आगे कहा कि यह सब इस वजह से हो रहा था क्योंकि देश की रक्षा और सैनिकों के प्रति सम्मान का भाव तत्कालीन हुकूमत के रहनुमाओं के मन में नहीं था। देश में कोई आतंकी हमला हो जाता था, तो यही लोग सरकार के डोजर भेजकर अपना काम पूरा समझ लेते थे। लेकिन आज हमें इस बात पर गर्व है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आतंकी हमला करने वालों की हेकड़ी निकाल दी गई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'जब तक आप सोकर उठेंगे, चाचा सारा खेल कर...', शिवपाल और आजम खान की मुलाकात को लेकर ओपी राजभर का अखिलेश पर तंज
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड