येचुरी के निधन पर CM योगी ने जताया शोक, कहा- अत्यंत दुखद है...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने बृहस्पतिवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Yogi Adityanath
Yogi Adityanath | Image: PTI

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने बृहस्पतिवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर शोक व्यक्त किया। आदित्यनाथ ने एक बयान में कहा, 'मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव और पूर्व राज्यसभा सदस्य श्री सीताराम येचुरी का निधन अत्यंत दुखद है। मैं भगवान राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को मोक्ष मिले और वह शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।'

अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 'एक्स' पर लिखा…

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 'एक्स' पर लिखा, 'देश के वरिष्ठ राजनेता एवं माकपा महासचिव श्री सीताराम येचुरी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। ’’ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने 'एक्स' पर लिखा, 'देश की राजनीति में चर्चित नाम माकपा महासचिव एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य श्री सीताराम येचुरी का इलाज के दौरान निधन हो जाने की ख़बर अति-दुखद है। वह कुशल सांसद एवं मिलनसार व्यक्ति थे। उनके परिवार एवं समस्त चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। कुदरत उन सभी को इस दुख को सहने की शक्ति दे।'

माकपा के सूत्रों ने बताया कि येचुरी का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। पिछले कुछ दिनों से येचुरी की हालत गंभीर थी और उन्हें कृत्रिम श्वसन प्रणाली पर रखा गया था। 

ये भी पढ़ें - 50 मामलों में वांछित बंगाल का अपराधी दिल्ली से गिरफ्तार

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड