UP: 'अब न मच्छर, न माफिया!' कुशीनगर में बोले CM योगी, कहा- 'सहारनपुर दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा'

सीएम योगी ने कुशीनगर में कहा कि प्रदेश में अब न माफिया है न ही मच्छर। इसके साथ ही सीएम योगी ने सहारनपुर शाकम्भरी देवी खोल दुर्घटना के पीड़ितों को मुआवजा देने का ऐलान किया है। जानें और क्या कुछ कहा? पढ़ें पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
cm yogi in deoria
CM योगी | Image: X

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में कहा कि सरकार ने राज्य से माफिया को पूरी तरह समाप्त कर दिया है और मच्छरों को भी खत्म किया है। उन्होंने कहा कि, 'मच्छर बीमारियां लाते हैं और माफिया बेरोजगारी लाते हैं। इन दोनों समस्याओं का समाधान करने के बाद आज जब भी नौकरियां निकलती हैं, कुशीनगर के नौजवानों को भी नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं।

शाकम्भरी दुर्घटना के पीड़ितों को मुआवजे का ऐलान

सहारनपुर भ्रमण के दौरान सीएम योगी ने मां शाकम्भरी देवी खोल में हुई दुर्घटना की समीक्षा की और पीड़ितों को तुरंत मुआवजा देने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकानदारों के आर्थिक नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने को भी कहा। मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने सीएम योगी को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद सीएम ने भूरा देव मंदिर से शाकम्भरी देवी मंदिर तक एलिवेटेड ब्रिज और रोड का निर्माण शारदीय नवरात्रि तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

सीएम योगी ने आपदा प्रबंधन पर जोर

सीएम योगी ने निर्माण में समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने पुल बनने तक खोल में आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाने और खोल के चैनलाइजेशन का काम तेज करने को कहा। भूरा देव मंदिर के पास उचित जगह पर पार्किंग बनाने के भी निर्देश दिए गए। 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपदा मनुष्य के नियंत्रण में नहीं होती, लेकिन तकनीकी उपायों से जनहानि और धनहानि को कम किया जा सकता है। उन्होंने आपदा की स्थिति में समय पर अलर्ट जारी करने और शासन को तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए। बैठक में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जसवंत सैनी, स्थानीय विधायक, एमएलसी और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: 72 सवालों पर ट्विशा शर्मा के समर्थ का जवाब, चोट के निशान पर गिरिबाला चुप

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड