BREAKING: बहराइच दंगाइयों पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, गोपाल की हत्या के सभी आरोपियों पर लगेगा NSA

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच दंगा के सभी आरोपियों बड़ा एक्शन लिया है। CM योगी ने सभी आरोपियों पर NSA लगाने का आदेश दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Yogi Adityanath
बहराइच दंगाइयों पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, गोपाल की हत्या के सभी आरोपियों पर लगेगा NSA | Image: PTI

CM Yogi Big Action On Bahraich Violence Accused: बहराइच दंगे के सभी आरोपियों और गोपाल मिश्रा की हत्या के सभी आरोपियों पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन लिया है। सीएम योगी ने सभी आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाने का आदेश दिया है।  इसके पहले रविवार (13 अक्टूबर) को बहराइच जिले में दुर्गापूजा के दौरान हिंसा फैलाने वाले और राम गोपाल मिश्रा की हत्या के 2 आरोपियों का आज यूपी पुलिस ने  एनकाउंटर कर दिया है। इसमें से दो आरोपी तालिब और सरफराज को पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इन आरोपियों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने अब तक मोहम्मद अब्दुल हामिद, मोहम्मद तालिब, मोहम्मद सरफराज समेत 6 दंगाईयों को गिरफ्तार किया है।

उत्तर प्रदेश के बहराइच हिंसा में 5 आरोपियों को यूपी पुलिस ने बहराइच के नानपारा इलाके से गिरफ्तार कर लिया था। इसमें से दो आरोपी सरफराज उर्फ रिंकू और तालिब ने पुलिस के शिकंजे से भागने की कोशिश की जिसके बाद यूपी पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए दोनों भागने वाले आरोपियों का एनकाउंटर किया  इसमें घायल दोनों आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इन दोनों आरोपियों ने नेपाल सीमा के पास हांडा बसेहरी नहर के पास पुलिस के शिकंजे से भागने की कोशिश की थी। इसके पहले रविवार (13 अक्टूबर) बहराइच में दुर्गा पूजा के मौके पर मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान हिंसा भड़की थी और शोभा यात्रा पर पथराव किए गए थे। इसी दौरान राम गोपाल मिश्रा नामके एक 22 वर्षीय शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

नामजद आरोपी सरफराज का 48 घंटे में एनकाउंटर

बहराइच में रामगोपाल मिश्रा की हत्या का मुख्य आरोपी देश छोड़कर नेपाल भागने की फिराक में था, इससे पहले कि वो देश छोड़ पाता यूपी एसटीएफ ने उसका एनकाउंटर कर दिया। सरफराज के साथ तालिब को भी एनकाउंटर में गोली लगी है। बहराइच मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में अब्दुल हमीद और उसके दोनों बेटे, सरफराज उर्फ रिंकू और फहीम शामिल हैं। मुठभेड़ के दौरान सरफराज उर्फ रिंकू और फहीम के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। यह मुठभेड़ नानपारा इलाके में हुई। अब तक कुल पांच नामजद आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

जानिए क्‍या था पूरा मामला

रविवार  (13 अक्टूबर) को मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए इस पथराव और गोलीबार में लगभग 6-7 लोग घायल भी हो गए थे। इस घटना के बाद पूरे बहराइच में हिंसा शुरू हो गई थी पूरे जिले में आगजनी और तोड़-फोड़ की घटनाएं सामने आईं थीं। एक विशेष समुदाय की भीड़ ने पूरे इलाके के दुकानों, शोरूमो और घरों को आगे के हवाले कर दिया था। इस मामले में  बहराइच पुलिस ने कई नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की थी। इसे पूरे हिंसा के प्रकरण में पुलिस ने पूरे जिले में छापेमारी कर अब तक 55 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

यह भी पढ़ेंः UP: CM योगी का ऑर्डर और पुलिस का एक्शन, तब संभले बहराइच में हालात... अब इंटरनेट सेवा बहाल

Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड