BREAKING: होली से पहले UP के शिक्षामित्रों को बड़ा तोहफा, अनुदेशकों का भी मानदेय बढ़ा; CM योगी का बड़ा ऐलान

BREAKING: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब शिक्षा मित्रों को अप्रैल से 10 हजार की जगह 18 हजार रुपये मिलेंगे, जबकि अनुदेशकों को 17 हजार रुपये दिए जाएंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi
CM Yogi | Image: Video Grab

BREAKING: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा मित्रों की सैलरी बढ़ाने का ऐलान किया है। उन्होंने अपनी घोषणा में कहा है कि शिक्षामित्रों को अप्रैल से 18 हजार और अनुदेशकों को 17 हजार देंगे। शिक्षकों के लिए पांच लाख कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा जहां कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नहीं हैं, वहां विद्यालय बनेंगे। इसके लिए 580 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। 

विधानसभा में किया ऐलान 

विधानसभा में बजट सत्र के अपने संबोधन के दौरान सीएम ने शिक्षा मित्रों को 18 हजार रुपये महीना सैलरी देने का ऐलान किया है। उन्होंने शुक्रवार 20 फरवरी को शिक्षा मित्रों की सैलरी में प्रतिमहीने 8 हजार रुपये की बढ़ोतरी करने की घोषणा की, जिसके बाद अब प्रदेश के शिक्षा मित्रों को 10 हजार की जगह 18 हजार रुपये महीना सैलरी मिलेगी। वहीं अनुदेशकों की सैलरी भी बढ़ाकर 17 हजार रुपये महीना कर दी गई है।

इससे पहले 2017 में बढ़ी थी सैलरी

बता दें, उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों की सैलरी इससे पहले 2017 में बढ़ाई गई थी। तब योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में पद संभाला था और शिक्षा मित्रों को बड़ी सौगात दी थी। साल 2017 में शिक्षा मित्रों की सैलरी 3500 रुपये महीना थी, जिसे बढ़ाकर 10 हजार रुपये महीना की गई थी। तबसे शिक्षा मित्र 10 हजार रुपये महीना की सैलरी में सेवा दे रहे थे। 

बताया जा रहा है, 9 साल बाद शिक्षा मित्रों की सैलरी बढ़ने के बाद अब उनका ट्रांसफर भी होगा। सरकार ने शिक्षा मित्रों को और उनके परिवार को पांच लाख रुपए तक कैशलेस इलाज की सुविधा भी दी है।

Advertisement

1.47 शिक्षा मित्राें को होगा फायदा 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस घोषणा से प्रदेश के 1.47 शिक्षा मित्राें और 28 हजार से अधिक अनुदेशकों को फायदा मिलेगा। ऐसे में होली से पहले शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को योगी सरकार ने यह बड़ा तोहफा दिया है। हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस घोषणा को 2027 में होने वाले चुनाव से पहले बीजेपी के लिए गेम चेंजर भी माना जा रहा है। 

ये भी पढ़ें:  BREAKING: गुजरात के वलसाड में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में 7 लोगों की मौके पर मौत; दर्दनाक VIDEO
 

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड