CM Yogi Singapore Visit: 2017 के बाद सीएम योगी का पहला विदेश दौरा, सिंगापुर में इन खास लोगों से करेंगे मुलाकात; यहां पढ़िए पूरा शेड्यूल

CM Yogi Singapore Visit: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 23 फरवरी का सिंगापुर दौरा काफी व्यस्त है। वे सिंगापुर में पीएम लॉरेंस वोंग और Temasek, GIC जैसी दिग्गज कंपनियों के CEO से मुलाकात करेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi Adityanath Singapore Visit Schedule
CM Yogi Adityanath Singapore Visit Schedule | Image: ANI

CM Yogi Singapore Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक सिंगापुर के आधिकारिक दौरे पर हैं। साल 2017 में म्यांमार यात्रा के बाद यह उनका पहला विदेशी दौरा है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश के लिए आकर्षित करना है, ताकि राज्य 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की ओर जल्द से जल्द अग्रसर हो सके।

दुनिया के दिग्गजों से मिलेंगे CM योगी

CM योगी इस दौरान सिंगापुर के राजनीतिक नेतृत्व के साथ-साथ दुनिया की दिग्गज कंपनियों के CEO और इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स से भी मुलाकात करेंगे।

एक ऑफिशियल बयान के मुताबिक, यह दौरा इंडिया-सिंगापुर कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप (CSP) रोडमैप से जुड़ा हुआ है, जिसमें इकोनॉमिक कोऑपरेशन, डिजिटलाइजेशन, स्किल्स डेवलपमेंट, सस्टेनेबिलिटी, कनेक्टिविटी और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग जैसे अहम पहलुओं पर बात की जाएगी।

CM योगी के कल (23 फरवरी 2026) के प्रस्तावित कार्यक्रम 

मुख्यमंत्री के कल के दिन की शुरुआत बेहद व्यस्त रहने वाली है, जिसमें वह इनवेस्टमेंट और स्किल डेवलपमेंट पर मुख्य फोकस करेंगे।

Advertisement
समय (सिंगापुर समय)समय (भारतीय समयानुसार)कार्यक्रम / मुलाकात
08:30 - 09:0006:00 AMडॉ. शिल्पक अंबुले (सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त) के साथ बैठक
09:00 - 09:2506:30 AMमिस्टर टीओ ची हियान (चेयरमैन, Temasek) के साथ मुलाकात
09:30 - 09:5507:00 AMमिस्टर लिम चाउ कियात (CEO, GIC) के साथ बैठक
10:00 - 10:2507:30 AM मिस्टर टैन सु शान (CEO, DBS Bank) के साथ मुलाकात
10:25 - 10:4007:55 AM मिस्टर प्रसून मुखर्जी (चेयरमैन, यूनिवर्सल सक्सेस एंटरप्राइजेज) के साथ बैठक
10:40 - 11:0008:10 AMITE मुख्यालय के लिए प्रस्थान
11:00 - 12:3008:30 AMITE कॉलेज सेंट्रल का दौरा और कौशल विकास (TVET) पर विशेषज्ञों के साथ चर्चा

सिंगापुर के प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

मुख्यमंत्री के सिंगापुर दौरे का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इंवेस्टमेंट को आकर्षित करना और द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। अपनी इस यात्रा के दौरान, वे सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम और विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन जैसे शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। चर्चा का मुख्य केंद्र डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, विशेष रूप से AI-रेडी डेटा सेंटर, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के पास विमानन और रसद (Logistics) पार्क, और ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर जैसे प्रमुख क्षेत्र रहेंगे। 

सिंगापुर में होगा इन्वेस्ट यूपी मेगा रोडशो

इसी क्रम में 24 फरवरी को सिंगापुर के शांगरी-ला होटल में 'इन्वेस्ट यूपी मेगा रोडशो' का आयोजन होगा, जिसमें 25 से अधिक वैश्विक कंपनियों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में लगभग 500 एकड़ में प्रस्तावित 'सिंगापुर इंडस्ट्रियल सिटी' पर भी ठोस बातचीत आगे बढ़ाई जाएगी। 

Advertisement

सिंगापुर यात्रा के बाद मुख्यमंत्री योगी 25-26 फरवरी को जापान के दौरे पर रहेंगे, जहां वे टोक्यो में निवेशकों से मिलेंगे और अत्याधुनिक मैग्लेव ट्रेन (Maglev Train) तकनीक का अनुभव भी करेंगे।

ये भी पढ़ें:  भारत में बड़े अटैक की साजिश का खुलासा, आतंकी हमलों के लिए अवैध बांग्लादेशियों की भर्ती कर रहा ISI; हाफिज सईद से सीधा लिंक

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड