ईद पर सभी को सद्भाव एवं सामाजिक सौहार्द को सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेशवासियों को ईद की बधाई देते हुए कहा कि इस पर्व पर सभी को सद्भाव एवं सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath | Image: X

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेशवासियों को ईद की बधाई देते हुए कहा कि इस पर्व पर सभी को सद्भाव एवं सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-फित्र के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।’’

मुख्यमंत्री कार्यालय ने लिखा, ‘‘मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद-उल-फित्र का त्योहार खुशी और मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है। खुशियों का यह त्योहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। यह पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है।’’

सीएम योगी ने दी ईद की बधाई

मुख्यमंत्री ने लोगों से इस पर्व पर ‘‘सद्भाव तथा सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेने’’ का आग्रह किया। दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में रविवार शाम ईद-उल-फित्र का चांद आसमान में नजर आ गया। इसी के साथ रमजान का पवित्र महीना संपन्न हो गया और सोमवार को देशभर में ईद मनाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने देशवासियों को दी ईद-उल-फितर की बधाई, कहा- यह त्यौहार हमारे समाज में सद्भाव की भावना को बढ़ाए

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड