UP के सभी स्कूलों में वंदे मातरम होगा अनिवार्य, गोरखपुर से CM योगी का बड़ा ऐलान, कहा- देश में नहीं पनपने देंगे जिन्ना

Uttar Pradesh news: उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थाओं में वंदे मातरम का गायन अनिवार्य करने का ऐलान किया है। गोरखपुर में सीएम योगी ने यह भी कहा कि अगर देश में जिन्ना पैदा होने का साहस करता है तो उससे चुनौती मिलने से पहले ही दफन कर देना होगा।

Follow : Google News Icon  
CM Yogi in Gorakhpur
CM Yogi in Gorakhpur | Image: Yogi Adityanath/X

CM Yogi Adityanath news: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक और बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने प्रदेश के सभी स्कूलों में 'वंदे मातरम' अनिवार्य करने की बात कही है। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि वंदे मातरम का विरोध न केवल अनुचित है, बल्कि यह भारत के विभाजन के पीछे एक दुर्भाग्यपूर्ण कारण भी रहा है।

वंदे मातरम में कांग्रेस ने संशोधन का प्रयास किया- CM योगी

सोमवार (10 नवंबर) को गोरखपुर में 'एकता यात्रा' और राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के सामूहिक गायन के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आप याद करिए एक ऐसा गीत जिसने पूरे भारत की सोई हुई चेतना को जागरूक किया हो। हर क्रांतिकारी 'वंदे मातरम' का उद्घोष करके देश की आजादी के आंदोलन में कूद पड़ा था। जो मंत्र भारत की आजादी का कारण बना, उस मंत्र को भी सांप्रदायिक कहकर उसमें संशोधन करने का प्रयास कांग्रेस ने किया। कांग्रेस ने कहा कि 5 और 6 छंद को क्यों पड़ना है, दो छंद में ही हो जाएगा।

'सभी शैक्षणिक संस्थानों में अनिवार्य करेंगे वंदे मातरम'

गोरखपुर से सीएम योगी ने ऐलान किया कि वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के प्रति सम्मान का भाव होना चाहिए। राज्य के सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में 'वंदे मातरम' का गायन अनिवार्य करेंगे, जिससे उत्तर प्रदेश के अंदर हर नागरिक के मन में भारत माता अपनी मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव जागृत हो सके।

कार्यक्रम में उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई व्यक्ति, जाति, मत या मजहब देश से बढ़कर नहीं हो सकता। अगर हमारी आस्था, हमारी राष्ट्रीय एकता और अखंडता में बाधा पैदा कर रही है तो हमें अपनी आस्था को एक ओर करना होगा। कुछ लोगों के लिए आज भी भारत की एकता और अखंडता से बढ़कर उनका मत और मजहब बड़ा हो जाता है।

Advertisement

'कोई नया जिन्ना पैदा होने का दुस्साहस करता है, तो…'

सपा के एक सासंद द्वारा वंदे मातरम गाने से इनकार करने पर सीएम योगी ने निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे लोग जिन्ना को सम्मान देने के लिए होने वाले कार्यक्रम में शामिल होते हैं लेकिन सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं होते। हमारा दायित्व बनता है हम उन कारणों को ढूंढें, जो समाज को बांटने वाले हैं। जाति, क्षेत्र, भाषा के नाम पर विभाजन नए जिन्ना को पैदा करने की साजिश का हिस्सा है। हमें ध्यान रखना होगा कि भारत के अंदर फिर से कोई जिन्ना न पैदा होने पाए। अगर जिन्ना पैदा होने का साहस करता है तो उससे चुनौती मिलने से पहले ही दफन कर देना होगा।

यह भी पढ़ें: Hapur Encounter: यूपी में फिर बड़ा एनकाउंटर, हापुड़ में 50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर हसीन मुठभेड़ में ढेर; अवैध हथियार भी बरामद

Advertisement
Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड