खुद को ट्रांसजेंडर बता लड़कों संग बनाया गंदा वीडियो, इंटरनेट पर किया अपलोड; डॉक्टर पति पर पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने डॉक्टर पति पर खुद को ट्रांसजेंडर बताने और लड़कों के साथ अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें इंटरनेट पर अपलोड करने का गंभीर आरोप लगाया है।
- भारत
- 3 min read

Transgender Allegations: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने डॉक्टर पति पर खुद को ट्रांसजेंडर बताने और लड़कों के साथ अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें इंटरनेट पर अपलोड करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जब उसने पति और भाई को समझाने की कोशिश की तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार हुआ। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस फिलहाल महिला की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए मामले की जांच कर रही है और सबूत जुटाए जा रहे हैं। वहीं, आरोपी पति ने सभी आरोपों से इनकार किया है। डॉक्टर पति ने कानून के दुरुपयोग का मुद्दा उठाते हुए कहा कि महिला संरक्षण कानूनों का कुछ लोग गलत इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे पुरुषों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने इस तरह की घटनाओं के खिलाफ आंदोलन की बात कही और पुरुषों से अपील की कि वे ऐसे हालात में आत्महत्या जैसा कदम न उठाएं।
सबूतों के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई- पुलिस
दरअसल, उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले की एक महिला ने अपने पति, जो पेशे से डॉक्टर हैं, पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह खुद को ट्रांसजेंडर बताकर लड़कों के साथ अश्लील वीडियो बनाते हैं और उन्हें इंटरनेट पर अपलोड करते हैं। महिला का आरोप है कि जब उसने इस गतिविधि को लेकर सवाल किया तो उसके साथ मारपीट की गई।
डॉक्टर पति घर पर लड़कों को बुलाता है, पत्नी का आरोप
मामले में महिला ने पुलिस को एक प्रार्थनापत्र दिया है, जिसमें बताया गया है कि उसके पति जिले में एक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात हैं। महिला के अनुसार, पति अपने आवास पर लड़कों को बुलाकर अश्लील गतिविधियों में लिप्त रहते हैं। आरोप है कि विरोध करने पर महिला और उसके परिवार के सदस्यों को शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
Advertisement
कुछ महिला कानूनों का दुरुपयोग कर रही- डॉक्टर
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मौके पर शांति है और सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले में डॉक्टर ने कहा कि कुछ महिलाएं महिला सुरक्षा कानूनों का दुरुपयोग कर रही हैं, जिससे निर्दोष पुरुष फंसाए जा रहे हैं। उन्होंने इसे ‘सती प्रथा से भी बड़ी कुरीति’ बताया और पुरुषों से खुदकुशी जैसे कदम न उठाने की अपील की। उन्होंने जल्द ही इस मुद्दे पर आंदोलन शुरू करने की बात भी कही। फिलहाल पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।