उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 12 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में हुक्का बार के मालिक और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Gang rape
गोरखपुर में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज | Image: Freepik

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 12 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में हुक्का बार के मालिक और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर बंधक बनाकर लड़की से दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार शाम तीनों आरोपियों को गिरफ्तार लिया।

पुलिस के मुताबिक, लड़की 31 दिसंबर की शाम अपने दो दोस्तों के साथ एक स्कूटर पर सवार होकर कहीं गई थी, जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी तो उसकी मां ने उसके दोस्तों से पूछा, लेकिन वे कुछ नहीं बता सके।

पुलिस के अनुसार बाद में लड़की की मां ने रामगढ़ताल पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद जांच के दौरान पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार लड़की ने बताया कि उसे एक हुक्का बार में ले जाया गया जहां बार के मालिक अनिरुद्ध ओझा और उसके दो साथियों ने उससे दुष्कर्म किया।

अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने कहा कि लड़की के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी में सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम के तहत आरोप जोड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि तीनों आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें जेल भेज दिया, अन्य आरोपियों के नाम निखिल गौड़ और आदित्य मौर्य हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में फिर लगा GRAP-4, रेड जोन में प्रदूषण लेवल

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड