BREAKING: बांग्लादेशी बताकर झुग्गियां तोड़ने वाले पिंकी चौधरी को गाजियाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजियाबाद के इलाके में मुस्लिम समुदाय के लोगों पर हमला करने का मामला अब और गर्म हो गया है। देर रात हिंदू संगठनों के समर्थक थाने के बाहर जमा हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Ghaziabad Assault case with Muslim community: गाजियाबाद के इलाके में मुस्लिम समुदाय के लोगों पर हमला करने का मामला अब और गर्म हो गया है। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र चौधरी उर्फ पिंकी समेत दो आरोपियों ने झुग्गियों में घुसकर मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ मारपीट की थी।

जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भूपेंद्र चौधरी और एक दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, घटना की जानकारी मिलते ही देर रात हिंदू संगठनों के समर्थक थाने के बाहर जमा हो गए और प्रदर्शन करने लगे। थाने के बाहर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, फिलहाल, स्थिति को काबू में बताया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बांग्लादेशी होने का आरोप लगाकर पीटा

खबरों के मुताबिक गाजियाबाद में हिंदू रक्षा दल के लोगों ने झुग्गियों में रह रहे लोगों को लाठी डंडों से बुरी तरह से पीटा था, इसी के साथ अवैध रूप से रहने और बांग्लादेशी होने का आरोप लगाकर जमकर मारपीट की गई, जिस दौरान कुछ लोगों ने झुग्गियों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी।

वे बांग्‍लादेशी नहीं, प्रदेश के निवासी है- पुलिस

मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में हमलावर समूह के नेता समेत बाकी लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने दावा किया कि जिन लोगों पर हमला किया गया है, वे बांग्‍लादेशी नहीं, बल्कि प्रदेश के ही निवासी हैं।

Advertisement

बांग्लादेशी बताते हुए बुरी तरह पीटा

पुलिस के अनुसार, हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पिंकी और उनके 20 समर्थकों ने शुक्रवार को गुलधर रेलवे स्टेशन के पास झुग्गियों में रहने वाले कुछ लोगों को बांग्लादेशी बताते हुए बुरी तरह पीटा और उनकी झुग्गियों में तोड़फोड़ की। शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे किए गए इस हमले में कुछ लोग घायल हो गए। गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि, ‘झोपड़ियों में रहने वाले लोग बांग्लादेश के नहीं हैं, बल्कि शाहजहांपुर के हैं।’

पिंकी और उसके समर्थक लगा रहे थे नारे- SP

कवि नगर के सहायक पुलिस आयुक्त (SP) अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर जांच की जा रही है, जिसमें अभी तक पता चला कि हमले के शिकार वास्तव में बांग्लादेशी नागरिक नहीं हैं, जैसा कि हमलावरों ने दावा किया था। उन्होंने बताया कि संजय नगर सेक्टर-23 में उस समय ड्यूटी पर तैनात पुलिस उपनिरीक्षक संजीव कुमार ने स्थानीय मधुबन बापूधाम थाने में FIR दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने देखा कि पिंकी और उसके समर्थक बांग्लादेश विरोधी नारे लगाते हुए कुछ मुसलमानों के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर रहे थे। शिकायत के अनुसार, समूह ने झुग्गियों को भी ध्वस्त कर दिया।

Advertisement

यह भी पढ़ें : JLN स्टेडियम में टफमैन हाफ मैराथन 2024, मीनाक्षी ने दिखाई हरी झंडी; दिल्ली में आज ट्रैफिक से संभलें

यह भी पढ़ें : विनेश फोगाट की अपील पर फैसला सुनाने की समयसीमा बढ़ाई, योगेश्वर दत्त बोले- 'उम्मीद है कुछ अच्छा हो'

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड