अपडेटेड 22 March 2025 at 16:48 IST

UP: दो बहनों की समलैंगिकता थी वजह? बुलंदशहर छात्र हत्याकांड में अहम खुलासा, दिनदहाड़े गोली मारने का CCTV आया सामने

बुलंदशहर में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुए छात्र निखिल हत्याकांड का CCTV सामने आया है। CCTV में गोली मारकर बाइक सवार 2 बदमाशों को भागते हुए देखा जा सकता है।

Follow : Google News Icon  

Bulandshahar News : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शुक्रवार को पुरानी रंजिश के चलते 16 साल के छात्र निखिल की गोलियों से भूनकर हत्या करदी गई। बदमाशों ने घर से महज 100 मीटर की दूरी पर इस वारदात को अंजाम दिया। अब इस पूरी घटना का CCTV सामने आया है। मृतक निखिल दसवीं का छात्र था और उसने इसी साल बोर्ड परिक्षा दी थी।

ये पूरा मामला थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के बांसुरी गांव का है। बाइक सवार बदमाशों ने निखिल पर कई राउंड फायरिंग की थी। 2 गोली सीने और एक गोली सिर में लगने से निखिल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए थे। CCTV में घटना को अंजाम देने के लिए आए बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों और निखिल को आमने-सामने से आते हुए देखा जा सकता है। सीसीटीवी फुटेज में गोली मारकर बाइक सवार दो बदमाशों को भागते हुए नजर आ रहे हैं। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास से कई लोग भी निखिल की तरफ भागे चले जा रहे हैं। 

पुरानी रंजिश के चलते हत्या

बताया जा रहा है कि इस वारदात को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया है। SSP श्लोक कुमार के मुताबिक मृतक निखिल के बड़े भाई तरुण ने अपने चाचा और 3 अन्य साथियों के साथ मिलकर 2024 में अपने मामा के बेटे की हरियाणा के वल्लभगढ़ में हत्या कर दी थी। इस मामले में निखिल का बड़ा भाई तरुण, उसके चाचा, परविंदर, सचिन राणा और एक अन्य जेल में हैं। इसके बाद से दोनों परिवारों के बीच रंजिश शुरू हो गई। परिजनों का दावा है कि इस रंजिश में निखिल को मौत के घाट उतारा गया है।

समलैंगिकता बनी हत्या का कारण?

खबरों के मुताबिक छात्र निखिल की बहन और हत्यारोपी की बहन के समलैंगिक संबंध थे। समलैंगिकता के चलते ही 2024 में तरुण ने अपने मामा के बेटे की हत्या की थी। निखिल की बहन मनीषा करीब ढ़ाई साल पहले अपने ननिहाल वल्लभगढ़ गई थी। ग्रामीणों की मानें तो मनीषा के प्रेम संबंध के चलते तरुण ने 4 लोगों के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया था।

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'बेहतर होगा ठीक से काम करें', नायक अवतार में मंत्री प्रवेश वर्मा; नशे में दिखा अधिकारी तो ताबड़तोड़ एक्शन, जनता गदगद
 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 22 March 2025 at 16:32 IST