’तुष्टीकरण की राजनीति में इतना मत गिरिए’, दिवाली की तुलना ईद से करने पर खड़गे पर बरसे बृजलाल, बोले- सनातनियों का अपमान बंद करिए

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा दिवाली की तुलना ईद से किए जाने पर भाजपा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी बृजलाल ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दीवाली हिंदुओं की आस्था और सनातन परंपरा का महापर्व है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Brijlal Slams Kharge Over Diwali-Eid Comparison: "Stop Insulting Sanatanis"
’तुष्टीकरण की राजनीति में इतना मत गिरिए’, दीवाली की तुलना ईद से करने पर खड़गे पर बरसे बृजलाल, बोले- सनातनियों का अपमान बंद करिए | Image: X

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा दिवाली की तुलना ईद से किए जाने पर भाजपा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी बृजलाल ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दिवाली हिंदुओं की आस्था और सनातन परंपरा का महापर्व है। इसकी ईद से तुलना करके खड़गे ने सनातनियों का अपमान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति तुष्टीकरण पर आधारित है।

बृजलाल ने खड़गे के परिवार के साथ 1948 में हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कर्नाटक के वरवट्टी गांव में निजाम के रजाकारों ने उनके (खड़गे के) घर को जला दिया था। इस घटना में खड़गे की मां, बहन और परिवार के अन्य सदस्यों की हत्या कर दी गई थी। उनके पिता मपन्ना खड़गे किसी तरह उन्हें बचाकर गांव से बाहर ले गए थे। बृजलाल ने सवाल उठाया कि क्या वह राहुल गांधी और सोनिया गांधी की नाराजगी के डर से मुस्लिम रजाकारों का नाम नहीं लेते?

'आतंकियों पर खड़गे जी क्यों कुछ नहीं बोलते?'

पूर्व डीजीपी ने इंडियन मुजाहिदीन के संस्थापकों रियाज और इकबाल भटकल का नाम लेते हुए कहा कि इस आतंकी संगठन के पाकिस्तान के आईएसआई और लश्कर-ए-तैयबा से संबंध हैं। ये आतंकी खड़गे के गृह राज्य से ही हैं, लेकिन इन मामलों पर वो कुछ नहीं बोलते। बृजलाल ने कहा कि यह आतंकी संगठन देश में कई आतंकी धमाकों में शामिल रहा जिसमें 1000 से अधिक भारतीयों की जान गई। यासीन भटकल को एक मामले में फांसी की सजा भी सुनाई गई है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- गुरुग्राम में गैंगवार! ओवरटेक कर कार रोका फिर शूटआउट...दिल्‍ली-जयपुर हाईवे पर गैंगस्टर अशोक राठी के शूटर दीपक की गोलियों से छलनी कर हत्या

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड