अपडेटेड 18 August 2024 at 11:54 IST

आगरा में रिश्वतखोरी: रंगे हाथों पकड़ा गया शिक्षा विभाग का एक अधिकारी, गिरफ्तार

माध्यमिक शिक्षा विभाग के आगरा संभाग के संयुक्त निदेशक को शनिवार को कथित रूप से तीन लाख रुपये रिश्वत लेते हुए सतकर्ता टीम ने गिरफ्तार किया।

Follow : Google News Icon  
arrested
गिरफ्तार | Image: PTI/file

माध्यमिक शिक्षा विभाग के आगरा संभाग के संयुक्त निदेशक को शनिवार को कथित रूप से तीन लाख रुपये रिश्वत लेते हुए सतकर्ता टीम ने गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सतर्कता विभाग के एक बयान के अनुसार, संयुक्त निदेशक आर पी शर्मा ने आगरा के एक विद्यालय के एक सहायक अध्यापक से 10 लाख रुपये रिश्वत मांगी।

दरअसल शर्मा सहायक अध्यापक अजयपाल सिंह के खिलाफ एक मामले की जांच कर रहे थे। सिंह ने सतकर्ता विभाग से शिकायत कर दी कि शर्मा ने उनसे 10 लाख रुपये रिश्वत मांगी है।

Advertisement

सतकर्ता विभाग ने शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज की तथा सबूत जुटाने के बाद उन्हें रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया। शनिवार को जब शर्मा ने सिंह को रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर तीन लाख रुपये लेकर अपने कार्यालय के बाहर बुलाया तब उन्हें रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी शर्मा के खिलाफ जांच शुरू की है।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 18 August 2024 at 11:54 IST