BREAKING: नोएडा की पॉश सोसाइटी के फ्लैट में भीषण आग लगने से मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
नोएडा के सेक्टर 75 स्थित रिहायशी सोसाइटी के फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई है। दूर से ही फ्लैट की खिड़कियों और बालकनी से ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार उठता हुआ साफ देखा जा सकता है।
- भारत
- 2 min read
Noida Fire news: देश के अलग-अलग हिस्सों में आग की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। अब दिल्ली के सटे नोएडा की पॉश सोसाइटी के एक फ्लैट में भीषण आग लग गई है। जानकारी के अनुसार नोएडा सेक्टर 75 स्थित IVY county सोसाइटी के 12वें फ्लोट पर फ्लैट में आग लगी है। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और पुलिस की टीम पहुंच गई है।
मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
बताया जा रहा है कि फ्लैट में आग शुक्रवार (5 जून) सुबह 7 बजकर 20 मिनट के आसपास लगी थी। हादसे के बाद से फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम जारी है। आग लगने की वजह अब तक सामने नहीं आई है। घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में दूर से ही ऊंची-ऊंची लपटें उठती नजर आ रही हैं।
फायर फाइटर्स हाइड्रोलिक क्रेन और आधुनिक उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं। सुरक्षा के लिहाज से आसपास के फ्लैटों को तुरंत खाली करा लिया गया है। सीढ़ियों के जरिए लोगों को सुरक्षित नीचे उतारा जा रहा है।
नोएडा के 52 PG में भी लगी आग
नोएडा के सेक्टर 52 स्थित 'E3 शताब्दी विहार' के एक पेइंग गेस्ट (PG) में भी आग लगने की घटना सामने आई है। ग्राउंड फ्लोर पर एक रेस्टोरेंट चल रहा था, जबकि इसके ऊपरी मंजिलों पर पीजी बना हुआ है। इसमें कई छात्र और कामकाजी युवा रहते हैं।
Advertisement
आग लगने से बड़े हादसे
गौरतलब है कि देश में आग लगने की वजह से अलग-अलग जगहों पर बड़े हादसे हो रहे हैं। इससे पहले दिल्ली के मालवीय नगर के होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई, जिसमें कई विदेशी पर्यटक भी शामिल थे। वहीं, बिहार के मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल की ICU में आग लगने से मरने वालों की संख्या 6 हो गई है। मरने वाले सभी आईसीयू में भर्ती मरीज थे।