BREAKING: नोएडा के सूरजपुर इलाके में फैक्ट्री में भीषण आग से अफरातफरी, कई KM दूर से दिख रहा धुएं का गुबार; VIDEO

नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सुरजपुर में एक फैक्ट्री में आग लग गई। इस आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
fire breaks out in factory
fire breaks out in factory | Image: ani

Fire Brokes out in Noida : नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सुरजपुर में एक फैक्ट्री में आग लग गई। इस आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के तुस्याला गांव में स्थित एक कूलर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगी। आग देखते ही देखते इतनी फैल गई कि पूरा आसमान काले धुएं के गुबार से ढक गया। सूचना मिलने के बाद आधा दर्जन गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचीं।

आसपास की फैक्ट्रियों को खाली कराया जा रहा

आग इतनी फैल गई कि आसपास की फैक्ट्रियों को खाली कराने की नौबत आ गई। कूलर बनाने की फैक्ट्री में भंयकर आग लगने के बाद आसपास की फैक्ट्रियों को खाली कराया जा रहा है।

फैक्ट्री में कैसे लगी आग?

राहत की बात यह है कि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ईद का त्योहार होने की वजह से फैक्ट्री में मजदूरों की संख्या कम थी। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण वॉयरिंग में फॉल्ट होना बताया जा रहा है। फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: BIG BREAKING: मेरठ के बाद नूंह में नमाज के बाद भिड़े नमाजी, जमकर चले लाठी-डंडे, 12 घायल; Video Viral

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड