लखनऊ में गांव के बाहर मिले 2 लोगों के शव, गला रेतकर हत्या की आशंका

Uttar Pradesh: लखनऊ में एक गांव के बाहर दो लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
crime
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Shutterstock

Uttar Pradesh: लखनऊ में एक गांव के बाहर दो लोगों के शव मिले हैं जिनकी गला रेत हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी)-पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘काकोरी थाने को शुक्रवार रात करीब सवा 10 बजे पनखेड़ा गांव के बाहर दो लोगों के शव मिलने की सूचना मिली।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘मृतकों की पहचान मनोज (25) और रोहित (26) के रूप में की गई है जो पनखेड़ा गांव के निवासी थे और किसी तेज धारदार हथियार से उनका गला रेता गया था।’’

मनोज और रोहित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। शव मिलने के तुरंत बाद कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

Advertisement

अधिकारी ने कहा, ‘‘हम मामले में सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है।’’

ये भी पढ़ें: खैबर पख्तूनख्वा में स्थायी शांति के लिए तालिबान के साथ बातचीत ही एकमात्र रास्ता : अली अमीन

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड