BREAKING: UP के मथुरा में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी नाव यमुना नदी में पलटी, 10 लोगों की मौत; रेस्क्यू जारी

Mathura Boat Accident: वृंदावन में यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई। हादसे में 10 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोगों को बचा लिया गया। कुछ अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

UP, Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा से बड़े हादसे की खबर आ रही है। वृंदावन में केसी घाट पर श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पंटून पुल से टकराकर यमुना नदी में पलट गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त करीब 27 श्रद्धालु इस नाव पर सवार थे। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। कई लोगों को रेस्क्यू कर पुलिस ने बचा लिया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, कुछ लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

22 लोगों को पहुंचाया गया अस्पताल

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना शुरू किया। पुलिस ने हादसे के बाद नदी में डूब रहे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, 22 लोगों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया है। 

पुलिस का आया बयान

हादसे पर बयान देते हुए SP ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि यमुना नदी के केसी घाट के पास एक नाव डूब गई है। अब तक, 22 लोगों को बचाया जा चुका है। बचाए गए लोगों को तुरंत एम्बुलेंस और आठ PRV (पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल) यूनिट्स के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। हम अभी स्थिति का जायजा ले रहे हैं जिससे यह पता चल सके कि कितने लोग सुरक्षित हैं और कितने लोगों की दुखद रूप से जान चली गई है।

उन्होंने कहा कि यहां एक पोंटून पुल बना हुआ है। क्योंकि यह खराब हालत में था, इसलिए एक एजेंसी पोंटून पर मरम्मत का काम कर रही थी। ऐसा शक है कि यह हादसा शायद इसी चल रहे मरम्मत के काम की वजह से हुआ है। 

Advertisement

CM योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मथुरा नाव हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “जनपद मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

बताया जा रहा है कि 150 श्रद्धालुओं का दल लुधियाना, पंजाब और मुक्तेश्वर से दल मंदिरों के दर्शन करने के लिए वृंदावन आया था। 

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड