सपा के पाप का घड़ा अब... समाजवादी पार्टी के 34 साल पूरे होने पर बीजेपी ने गिनाया हिसाब, कहा- गुंडाराज और माफियाराज का इतिहास रहा

भारतीय जनता पार्टी ने सपा के 34 साल पूरे होने पर जोरदार हमला बोला है। भाजपा ने सपा के पुराने कार्यकाल के दौरान हुए 34 मुद्दों को उठाते हुए घेरा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

BJP Attacks Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी के 34 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने सपा और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उस घड़े को फोड़ा, जिस पर सपा के पाप का घड़ा लिखा हुआ था।

पंकज चौधरी ने 'पाप का घड़ा' फोड़कर सपा के तीन दशकों के राजनीतिक सफर पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने 34 सालों के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में गुंडाराज, माफियाराज, भ्रष्टाचार और परिवारवाद को बढ़ावा देने का काम किया है।

सपा के 34 साल पर बीजेपी ने लगाए आरोप

समाजवादी पार्टी के तीन दशकों से भी लंबे सियासी सफर के पन्ने पलटते हुए भारतीय जनता पार्टी ने एक विशेष चार पन्नों का ब्रोशर जारी किया है, जिसमें सपा के इतिहास से जुड़ी 34 प्रमुख घटनाओं का जिक्र किया है। इस दौरान पंकज चौधरी ने 1994 के चर्चित रामपुर तिराहा कांड और 1995 के गेस्ट हाउस कांड का प्रमुखता से उल्लेख किया। इसी के साथ ब्रोशर में 32 अन्य घटनाएं भी शामिल हैं जिसे लेकर उन्होंने कहा कि ये महज घटनाएं नहीं, बल्कि सपा का चरित्र है।

ब्रोशर में इन मुद्दों का भी जिक्र

पंकज चौधरी ने कहा, '1994 के रामपुर तिराहा कांड में उत्तराखंड के लोग मांग कर रहे थे। उन आंदोलनकारियों पर लाठियां बरसाई गई थीं और महिलाओं के साथ अभद्रता की गई थी। 1995 के लखनऊ गेस्ट हाउस कांड में मायावती की जान जाते-जाते बची थी। 2013 के मुजफ्फरनगर दंगे में वहां SHO और अधिकारियों को एक विशेष वर्ग के लोगों को बचाने का प्रयास किया गया था, जिस कारण इस दंगे ने भयानक रूप ले लिया था।'

Advertisement

इसके अलावा उन्होंने 2016 जवाहर बाग कांड, बुलंदशहर हाईवे गैंगरेप कांड और आजम खान के बयान के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया। इसी क्रम में 2014 के बदायूं कांड, सपा में परिवारवाद, 2016 के पारिवारिक सत्ता संघर्ष को लेकर भी अखिलेश यादव को घेरने का प्रयास किया।

पंकज चौधरी ने इन मुद्दों का किया उल्लेख

इतना ही नहीं, पंकज चौधरी ने रिवरफ्रंट परियोजना, यादव सिंह केस, मुफ्त लैपटॉप योजना और बेरोजगारी भत्ते के प्रचार-प्रसार पर हुए भारी-भरकम खर्च को समाजवादी पार्टी के माथे पर 'काला दाग' करार दिया। सपा सरकार के कार्यकाल को कटघरे में खड़ा करते हुए उन्होंने JPNIC निर्माण परियोजना में कथित भ्रष्टाचार, कैराना पलायन, UPPSC में अध्यक्ष पद की नियुक्ति, यश भारती पुरस्कारों में भाई-भतीजावाद, 72,825 सहायक शिक्षक भर्ती और UPPCS भर्ती परीक्षा के पेपर लीक जैसे मुद्दों पर भी सपा को आड़े हाथों लिया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: CM योगी ने बच्चों का कराया अन्नप्राशन, अपने हाथों से खिलाई खीर; गर्भवती महिलाओं को दिए उपहार- VIDEO
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड