UP: बीजेपी ने 14 नए जिला अध्यक्षों के नाम का किया ऐलान, ओबीसी कोटे से 6, देखें पूरी List

उत्तर प्रदेश में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति से पहले BJP ने 14 नए जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान कर दिया है। नई सूची में जातीय समीकरण को साधने की कोशिश की गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 BJP Flag
BJP Flag | Image: ANI

भारतीय जनता पार्टी(BJP) ने उत्तर प्रदेश के 14 जिलों के जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है। काफी लंबी कबायद के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने नामों का ऐलान किया है। इसके साथ ही प्रदेश के 98 जिलों में से अब तक 84 जिलाध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है। नई सूची में भाजपा ने जातीय संतुलन का साधने की पूरी कोशिश की है। आईए देखते हैं पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति से पहले BJP ने बुधवार देर रात अपने 14 जिलाध्यक्षों की नामों की घोषणा कर दी है।नई सूची में पार्टी ने जातीय संतुलन को साधने की पूरी कोशिश की है। 14 में से  7 जिलाध्यक्ष सामान्य वर्ग से तो 6 जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग और 1 जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति से है।

14 नए जिलाध्यक्षों की नामों की घोषणा

पार्टी ने कुछ जिलों में पुराने चेहरे पर फिर से भरोस जताया है। अलीगढ़ जिला, अलीगढ़ महानगर, फिरोजाबाद जिला, कौशांबी और एक अन्य जिले में पुराने जिलाध्यक्षों को ही दोबारा जिम्मेदारी सौंपी है। नई सूची में तीन जिलों में महिलाओं को मौका दिया है। हापुड़, हमीरपुर और जालौन में महिलाओं के नेतृत्व पर पार्टी ने भरोसा जताया है।

बचे 14 जिलों के नामों का जल्द होगा ऐलान

बता दें कि BJP ने जिलाध्यक्ष के चयन के लिए जिला स्तर पर चुनाव कराया था। चुनाव परिणाम आने के बाद नामों के ऐलान को लेकर मंथन चल रहा था। कई जिलों में जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान पहले ही हो चुका है। प्रदेश भाजपा के संगठन चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने नई सूची जारी की है। यूपी में जिलाध्यक्षों की घोषणा कर भाजपा ने अपने संगठन को मजबूती प्रदान की है।  पार्टी सूत्रों का कहना है कि बचे हुए 14 जिलों के नाम भी जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगे। इसके बाद प्रदेश भाजपा का पूरा जिला स्तर का संगठन नया रूप ले लेगा।

Advertisement

यह भी पढ़ें: अमरोहा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक को रौंदा, 4 लोग झुलसे

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड