BREAKING: सहारनपुर में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, कई श्रमिकों की मौत की आशंका; कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी आवाज

सहारनपुर के देवबंद में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। हादसे में कई श्रमिकों की मौत की जानकारी मिल है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Big explosion in firecracker factory
पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका | Image: AI

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। सहारनपुर के देवबंद में एक पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका हो गया। हादसे में कई श्रमिकों की मौत की जानकारी मिल है। वहीं, कुछ लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। धमाके के बाद कई लोग फैक्ट्री के अंदर मलबे में दबे हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। इलाके को सील कर दिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 
 

देवबंद क्षेत्र के निहाल खेड़ी रोड पर पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना हुई है। यह विस्फोट इतना बड़ा था कि इसकी गूंज आसपास के गांव में भी सुनाई दी। आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई। हादसे में कुछ लोगों की मारे जाने की खबर है। वहीं, कुछ लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।  सूत्रों के मुताबिक, जब धमाका हुआ उसे वक्त पटाखा फैक्ट्री में नौ लोग मौजूद थे

पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका

सहारनपुर के देवबंद में शनिवार सुबह 6.30 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब 2 किलोमीटर दूर तक भयंकर ब्लास्ट की आवाज सुनकर लोगों की नींद खुली। ब्लास्ट देवबंद के निहाल खेड़ी रोड पर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुआ। धमाका इतना भीषण था कि पूरी फैक्ट्री जमींदोज हो गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है और घटनास्थल की जांच में जुट गई। पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल की दूर-दूर तक जांच की जा रही है।

धमाके में कई मौक की आशंका

सूत्रों के मुताबिक उसे वक्त पटाखा फैक्ट्री में नौ लोग मौजूद बताई जा रहे थे जो कि अभी तक लापता है। वहीं कई तस्वीरें ऐसे भी आई हैं जो रोंगटे खड़े कर देने वाली है।  धमाके के बाद मनुष्य के अंग काफी दूरी पर पड़े हुए मिले है। हादसा काफी दर्दनाक है। मौके पर आलाधिकारी पहुंच चुकें हैं और लोगों की भीड़ को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। 

 

Advertisement

यह भी पढ़ें: BIG BREAKING: छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं...CM योगी का पाकिस्‍तान को चैलेंज

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड