DM ने मारा पेपर वेट, बदले में BDO ने मार जूता और फिर... आगरा में 'महाभारत' बनी समीक्षा बैठक

UP News: आगरा में DM भानु चंद गोस्वामी ने BDO को पेपर वेट मारा, तो इसका जवाब देते हुए BDO अनिरुद्ध सिंह ने डीएम को जूता फेंककर मार दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Agra DM office
आगरा जिलाधिकारी कार्यालय | Image: File Photo

UP News : उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला है। यहां DM की अध्यक्षता में हो रही समीक्षा बैठक में पेपर वेट और जूते-चप्पल चल गए। आरोप है कि आगरा में DM भानु चंद गोस्वामी ने BDO को पेपर वेट मार दिया। इसका जवाब देते हुए BDO अनिरुद्ध सिंह ने डीएम को जूता फेंककर मार दिया। इस पूरे मामले में FIR दर्ज हो गई है।

ये पूरी घटना जिलाधिकारी शिविर कार्यालय पर आगरा DM अध्यक्षता में शासन की प्राथमिकता योजनाओं के संबंध में चल रही समीक्षा बैठक की है। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी समेत जिले के तमाम बड़ी अधिकार शामिल थे। बैठक में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब DM विकास खण्ड क्षेत्र बरौली अहीर की समीक्ष कर रहे थे। आरोप है कि बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने BDO अनिरुद्ध सिंह को जनता की समस्याओं और विकास कायों की धीमी गति पर नाराजगी जताई और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौच करने लगे।

DM को मारा जूता

BDO ने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी ने गाली-गलौच कर धमकी दी और पेपर वेट से हमला कर दिया। इसके बाद गुस्साए BDO अनिरुद्ध सिंह चौहान के भी जिलाधिकारी पर हमला कर दिया। आरोप है कि BDO ने जिलाधिकारी पर जूते से हमला किया। जिसके बाद समीक्षा बैठक में हंगामा खड़ा हो गई। मौके पर मौजूद दूसरे अधिकारियों ने किसी तरह मामले को शांत किया। अब इस पूरे मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू करदी है।

ये भी पढ़ें: किसानों के प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट, दिल्ली में एंट्री रोकने के लिए बॉर्डर पर बढ़ाई सुरक्षा

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड