BIG BREAKING: बागपत में निर्वाण महोत्सव के दौरान मंच ढहने से हुआ बड़ा हादसा, 50 श्रद्धालु दबे; मची भगदड़

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक धार्मिक आयोजन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं के घायल होने के सूचना है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Baghpat Laddu Festival Accident
बागपत में आदिनाथ पर्व में हादसा | Image: Republic-Video Grab

उत्तर प्रदेश करे बागपत में एक धार्मिक आयोजन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं के घायल होने के सूचना है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं पर लकड़ी का पैड अचानक गिर गया। जिसमें कई श्रद्धालु घायल हो गए। आयोजन स्थल पर भगदड़ जैसे हालात हो गए, जिसमें बड़ी संख्या लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बागपत में भगवान आदिनाथ निर्वाण लड्डू महोत्सव के दौरान एक दुखद हादसा हो गया। कार्यक्रम के दौरान मानस्तंभ परिसर में लकड़ी का एक ढांचा अचानक ढह गया। मलबे में 50 से अधिक श्रद्धालु दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ जैसे हालात हो गए। यह हादसा गांधी रोड पर स्थित एक मंडप में हुआ, जो बड़ौत सिटी कोतवाली के अधिकार क्षेत्र में आता है।

बड़ी संख्या में मलबे में दबे श्रद्धालु

हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं को आनन-फानन में नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। एंबुलेंस के कमी के कारण कई घायलों को ऑटो-रिक्शा में अस्पताल ले जाना पड़ा। घटनास्थल पर रेस्क्यू कर मलबे में दबे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला गया। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ को संभालने में अव्यवस्था के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई।

आदिनाथ निर्वाण महोत्सव के दौरान हादसा

स्थानीय प्रशासन और पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि यह पर्व बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है, लेकिन सुरक्षा और प्रबंधन में कमी के चलते यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया, अभी तक की सूचना के अनुसार घटना में 20-25 लोग घायल हुए थे। 2-3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार देकर घर पहुंचाया गया।

Advertisement

लकड़ी का पैड गिरने से हादसा

स्थानीय पुलिस और नगर निगम के अधिकारी दुर्घटनास्थल पर मौजूद हैं और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। बचाव कार्य जारी है। रेस्क्यू में लगे अधिकारी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि लकड़ी का पैड के अंदर फंसे हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। कार्यक्रम में शामिल होने बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालु बागपत पहुंचे थे। 

यह भी पढ़ें: लखनऊ सामूहिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी बदर गिरफ्तार
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड