UP: डकैती से मचाया था तांडव, योगी की पुलिस ने 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ ढालू के सीने में उतार दी गोली, मुठभेड़ में मारा गया
यूपी के बदायूं में पुलिस ने चर्चित डकैती की वारदातों के मास्टरमाइंड 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ ढालू को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया।
- भारत
- 3 min read

यूपी के बदायूं में पुलिस ने चर्चित डकैती की वारदातों के मास्टरमाइंड 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ ढालू को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश की गोली लगने से शेखूपुर पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज कुमार और कांस्टेबल अविनाश घायल हो गए। दोनों के बाएं हाथ में गोली छूकर निकली है और उनका इलाज चल रहा है। ढालू के पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल, एक बाइक और डकैती में लूटे गए जेवर बरामद हुए हैं।
दरअसल, जिले की सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि बदायूं-बिजनौर हाईवे स्थित प्रस्तावित जेल के जंगल के पास इस्लामनगर में 19 मई की रात डकैती की वारदात को अंजाम देने वाला 50 हजार रुपये का इनामी जितेंद्र उर्फ ढालू किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है. सिविल लाइंस पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
जितेंद्र उर्फ ढालू के सीने में लगी गोली
इसमें दारोगा व सिपाही घायल हो गए। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली उसके सीने में जा धंसी। वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Advertisement
डकैती मामले में पहले भी हुई गिरफ्तारी
एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि मारे गए बदमाश की पहचान संभल के बनियाठर निवासी, मूल रूप से हापुड़ के धौलाना निवासी जितेंद्र उर्फ ढालू के रूप में हुई है। वह 19 मई को इस्लामनगर थाना क्षेत्र में हुई डकैती के मामले में फरार चल रहा था। इस घटना में पुलिस पहले ही गिरोह के सात बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि ढालू फरार था।
Advertisement
जितेंद्र उर्फ ढालू ने 19 मई को डाली थी 19 लाख रुपये की डकैती
बदमाश जितेंद्र उर्फ डालू ने अपने गैंग के साथ मई में इस्लामनगर थाना क्षेत्र के किसान निजाकत के घर डकैती डाली थी। बदमाशों ने किसान के घर दो घंटे तक आतंक मचाया था। जितेंद्र ने गैंग के सात हथियारबंद बदमाशों के साथ परिवार को बंधक बनाकर करीब 19 लाख रुपये की डकैती की थी। विरोध करने पर महिलाओं समेत परिवार के छह लोगों को तमंचों की बट और लाठी डंडों से बेरहमी से पीटा था। बदमाशों ने एक साल के मासूम को गन प्वाइंट पर लेकर घर में तांडव किया था। डकैती की इस वारदात को पुलिस ने लूट में दर्ज किया था।