आजम खान के बसपा में शामिल होने की अटकलों के बीच शिवपाल यादव की आई प्रतिक्रिया, कहा- सपा उनकी मदद कर रही है, सब झूठ...

आजम खान के BSP में जाने की अफवाहों पर शिवपाल यादव ने कहा- यह सब झूठी बातें हैं।

Follow : Google News Icon  
आजम खान / शिवपाल यादव
आजम खान / शिवपाल यादव | Image: ANI

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा सवाल चर्चा में बना हुआ है कि, क्या आजम खान बहुजन समाज पार्टी (BSP) में शामिल हो रहे हैं? इस सवाल पर समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा बयान दिया है।

इटावा में हुए जसवंत नगर विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा, 'यह सब झूठी बातें हैं झूठी अफवाह है। समाजवादी पार्टी पूरी तरह से उनकी मदद कर रही है।' उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने गलत सजाएं दी थीं, लेकिन अदालत ने मुकदमों में राहत दी है। हम अदालत के इस फैसले का स्वागत करते हैं।

आजम खान की रिहाई

आजम खान को जेल से रिहा किया गया है। उन्हें 72 मामलों में जमानत मिल गई थी। उनकी रिहाई के बाद सपा कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह देखा जा रहा है। आजम खान के BSP में जाने की अफवाहों पर शिवपाल यादव का बयान आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि यह सब झूठी बातें हैं। समाजवादी पार्टी पूरी तरह से आजम खान की मदद कर रही है। अब देखना यह है कि आगे क्या होता है। 

क्या बोले अखिलेश यादव? 

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की रिहाई पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुशी जाहिर की है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जैसे ही सपा की सरकार आएगी, वैसे ही आजम खान पर लगे सभी मामलों को खत्म कर दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आजम खान का कद पार्टी में बहुत बड़ा है। आजम खान की रिहाई पर प्रक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आज हम सबके लिए बहुत खुशी का दिन है कि आजम साहब जेल से बाहर आ गए हैं।

Advertisement

काला चश्मा पहने हुए बाहर निकले आजम

सीतापुर जिला कारागार के अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि सपा नेता आजम खान की कारागार से रिहाई हो गई। आजम खान काला चश्मा पहने हुए कार की अगली सीट पर बैठकर जेल से बाहर आए। मीडिया ने आज़म खान का बयान लेने की बहुत कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने वाहन को चारों ओर से घेर लिया, इसलिए आजम खान की कोई भी बात सुनने को नहीं मिली।

यह भी पढ़ें : Healthy Living: सुबह की इन 5 गलत आदतों से बना लें दूरी

Advertisement
Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड